संत रविदास जयंती हर्षोल्लास से मनाई जायेगी

badmer newsबाड़मेर/ संत रविदास संस्थान बाड़मेर के तत्वाधान में संत रविदास कि जयंति माघ पूर्णिमा सोमवार को हर्षोल्लास से मनाई जायेगी। संस्थान अध्यक्ष भैरूसिंह फुलवारिया ने बताया कि संत रविदास जयंति पर कच्ची बस्तीयों में जरूरतमंद, असहाय व गरीब लोगों को कम्बल, कपउे व अनाज वितरण किये जायेगें। संस्थान कोषाध्यक्ष बाबूलाल मोसलपुरिया ने बताया कि संत रविदास ने अपना सम्पूर्ण जीवन असहाय, गरीब, शोषित मानव की सेवाओं में समर्पित कर अनोखी सेवाभाव की अलख जगाई। उन्होंने कहा कि संत रविदास के 639 वे जन्म दिवस पर सोच, सेवा, आदर्श, कर्म, कार्य के प्रति आमजन को जागरूक कर सेवाभाव को बढाने का आहवान किया जायेगा।
भैरूसिंह फुलवारियां
मों.9413183704

error: Content is protected !!