पुलिस को मिली कामयाबी

falsund newsफलसूण्ड 16 मार्च(जी.जोधा) एक दिन पहले राजमथाई क्षेत्र में डिस्काम की टीम पर हमला कर उनके साथ मारपीट करने वाले दोनों मुख्य आरोपियों को एस एच ओ गिरिधर सिंह राठौड के नेतृत्व में राजमथाई से गिरफ्तार कर लिया गया तथा बाकी आरोपियों की तलाश जारी हैं|
बाड़मेर चीफ इंजीनियर सहित कई डिस्काम के पदाधिकारी, कर्मचारियों ने पोकरण डिस्काम कार्यालय परिसर में डेरा डाल रखा है|
पूर्व विधायक सांगसिंह भाटी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने चीफ इंजीनियर से वार्ता की|
इधर डिस्कामकर्मियों की एक ही मांग हैं कि आरोपियों को जल्दी से जल्दी गिरफ्तार किया जाय|
फलसूंड एस एच ओ मय जाब्ता घटनाक्रम होने के बाद लगातार दंबिशे देकर आरोपियों को गिरफ्तार करने में लगे हुए| हमले में घायल ए ई एन हनुमान राम चौधरी का जोधपुर में इलाज चल रहा है |इधर हमले की आमजन निंदा कर रहा है|

error: Content is protected !!