राशन वितरण मशीने बनी जी का जंजाल

IMG_20160414_112022फलसूंड (जी. जोधा) सरकार द्वारा राशन वितरण ऑनलाइन करने का काम आम आदमी के साथ साथ डीलरों के लिए भी जी का जजांल बन गया है|
मिली जानकारी के अनुसार यहां मानासर में उचित मूल्य की दुकान पर दी गई मशीन द्वारा राशन वितरण करना डीलर के साथ साथ आम आदमी के लिए भी परेशानी बन गई है|क्योंकि यहां नेटवर्क की समस्या आम है और बिना नेटवर्क के वह मशीन काम नहीं करती है| ऐसे में कभी दीवार पर चढ़ना पड़ता है व कभी किसी मकान पर ऐसे में वृद्ध व महिलाओं के लिए राशन लेना जी का जंजाल बन गया है | समय रहते इस और ध्यान नहीं दिया गया तो ऐसे में कोई भी दुर्घटना घट सकती है|

error: Content is protected !!