भागवत कथा में श्रीकृश्ण की बाल लीलाओं का किया रोचक वर्णन

zzzफ़िरोज़ खान बारां, ( राजस्थान ) समीपवर्ती ग्राम पाठेड़ा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में रविवार को पांचवें दिन कथा वाचक आदित्य कृश्ण महाराज ने श्रीकृश्ण की बाल लीलाओं का रोचक वर्णन किया। आयोजन समिति के सदस्य भीमराज चैधरी व मानसिंह चैधरी ने बताया कि इस दौरान उन्होंने भजनों की आकर्शक प्रस्तुति दी। जिन्हें सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। श्रीकृश्ण की बाल लीला के वर्णन मंे महाराज ने माखन चुराना, दही से भरी मटकियां फोड़ना, ग्वाल बालों के साथ खेलना, गोपियों को रिझाना आदि लीलाओं का मधुर वर्णन किया। रात्रि को हुए वीर तेजाजी के खेल का रोचक मंचन किया गया। जिसमें कलाकारों ने तेजाजी महाराज की वीरगाथा का सजीव चित्रण किया।

आयोजन समिति के सदस्य मुकेष केरवलिया ने बताया कि कथा के दौरान श्रीकृश्ण की बाल लीलाओं की आकर्शक झांकियां भी सजाई गई। वहीं भजनों की धुन पर श्रोता नृत्य करने लगे। इससे पूर्व सदर थाना प्रभारी श्रीराम बढेसरा ने सपत्नीक व्यास पीठ का पूजन किया और उनकी ओर से ही प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं जयनारायण हल्दिया, बृजेष गोयल, पूर्व उप प्रधान रामसिंह चैधरी, ओम नागर, सूरजमल कोटड़ा, रामस्वरूप सुमन, कमलेष चैधरी, राधेष्याम वैश्णव, महेंद्र योगी, पप्पू चैधरी, मांगीलाल चैधरी, किषनगोपाल चैधरी, तेजराज मीणा, मनीश योगी, प्रयागदास महाराज, किषनदस महाराज, भंवर चैधरी आदि ने महाराज का माल्यार्पण किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि कथा में सोमवार को श्रीकृश्ण व रूक्मणी के विवाह का वर्णन किया जाएगा। इस दौरान गांव के प्रमुख मार्गों से श्रीकृश्ण की बारात निकाली जाएगी। मुकेष केरवालिया ने बताया कि 14 जून को कथा का यज्ञ हवन के साथ कथा की पूर्णाहुति होगी। इसमें सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक कथा का वाचन होगा। इसके बाद एक बजे से षाम तक प्रसाद वितरण किया जाएगा।

error: Content is protected !!