कमठा मजदूरों के बच्चों को पढाने के लिए किताबें वितरीत की।

कमठा मजदूर यूनियन बाड़मेर के अध्यक्ष लक्ष्मण बडेरा ने भीम विद्याा मंदिर नेहरू नगर बाड़मेर में पढने वाले मजदूरों के बच्चों को किताबे वितरीत की इस अवसर पर मजदूर नेता लक्ष्मण बडेरा ने कहा कि जिन मजदूरों के बच्चे प्राईवेट विद्यालयों में पढते है और उनके माता पिता की आर्थिक स्थिति कमजोर है तो कमठा मजदूर यूनियन बाड़मेर उनके बच्चों को पढने के लिये किताबों की व्यवस्था करेगा तथा सभी मजदूरों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को पढावें तथा श्रमिक कल्याण मण्डल की तरफ से पंजीकृत मजदूरों को कक्षा छः से आठवीं तक लड़के को आठ हजार व लड़की को नौ हजार प्रतिवर्ष छात्रवृति दी जायेगी। यह छात्रवृृति मजदूरों के बच्चाों को पढाने में सफल साबित होगी। कक्षा 9 से 12 में पढने वाले बच्चाों को लड़की को दस हजार व लड़के को नौ हजार प्रतिवर्ष छात्रवृति दी जायेगी।

लक्ष्मण बडेरा
जिलाध्यक्ष

error: Content is protected !!