राष्ट्रीय गौ सेवा संघ ने किया महामण्डलेश्वर श्री अनंतदेव गिरि महाराज का सम्मान

मन्दसौर। खानपुरा स्थित सत्संग भवन में चार्तुमास के लिए पधारे महामण्डलेश्वर श्री अनंतदेव गिरि जी महाराज का राष्ट्रीय गौ सेवा संघ की ओर से शाल श्रीफल भंेट कर अभिनंदन किया गया। राष्ट्रीय गौ सेवा संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिलीप गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र धनोतिया, प्रदेश अध्यक्ष (आई.टी.सेल) शैलेन्द्र तेनगरिया, जिला अध्यक्ष दीपांजयसिंह बुंदेला, नगर अध्यक्ष विजेन्द्र गौसर, विक्की गौसर, राजेश राठौर, विश्वेन्द्रसिंह डोडिया, नेमीचंद राठौर, मनोहर माली, राजु ललवानी, वैभव माराठा तथा कनिष्कराजसिंह डोडिया आदि ने केशव सत्संग भवन खानपुरा जाकर महाराज श्री का अभिनंदन किया और राष्ट्रीय गौ सेवा संघ की गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी। महामण्डलेश्वर अनंतदेव गिरि जी महाराज ने गौ सेवा संघ के क्रियाकलापों एवं गौ सेवा के क्षेत्र में संघ द्वारा किए जा रहे कार्याे की प्रशंसा की और आर्शीवाद प्रदान किया।

error: Content is protected !!