नर्बदेश्वर महादेव के किया सर्वोषधि अभिषेक

DSC_0904बीकानेर, 31 जुलाई। सावन प्रदोष के अवसर पर रविवार को आचार्यों के चौक स्थित जेसराज भवन में पंडित गोपाल ओझा के आचार्यत्व में नर्बदेश्वर महादेव के सर्वोेषधि अभिषेक किया गया। विश्व शांति और सर्व कल्याण की भावना से हुए अभिषेक में भगवान गणेश, मां पार्वति और भगवान शंकर की विधिवत पूजा, श्रृंगार तथा प्रसाद का आयोजन किया गया। दुर्गाशंकर आचार्य ने सपत्नीक पूजा और अभिषेक करवाया। पंडित ओझा ने कहा कि सावन मास में भगवान शिव की पूजा का विशिष्ट महातम्य है। निष्काम भाव से भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने वालों को सर्वसिद्धि प्राप्त होती है। अभिषेक में आचार्य पंडित अमरनाथ व्यास, जय प्रकाश, प्रकाश ओझा और पवन ने भाग लिया। वरिष्ठ लोक कलाकार रामनारायण आचार्य ने विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से भगवान शिव की पूजा का महत्व बताया। गायत्री देवी पुरोहित ने विभिन्न भजनों की प्रभावमयी प्रस्तुति दी। इस अवसर पर दाउलाल व्यास, मोतीचंद आचार्य, हरि शंकर आचार्य, तपन व्यास, पुष्पा देवी, सुमित्रा व्यास, गंगा, विजय लक्ष्मी, आशा, प्रियंका, केशव आचार्य सहित अन्य शिवभक्तों ने भागीदारी निभाई।

error: Content is protected !!