खेलों की उपादेयता पर वाद विवाद स्पद्र्धा संपन्न

bikaner samacharबीकानेर। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के तत्वावधान में बुधवार को अंत्योदय नगर स्थित आरईएस ट्रूली कांवेंट स्कूल में खेलों की उपादेयता विषय पर अंग्रेजी भाषा में वाद विवाद प्रतियोगिता रखी गई। जिसे कंचन बिश्रोई की टीम ने जीत लिया।

दो टीमों के करीब एक दर्जन विद्यार्थियों के बीच अंग्रेजी में हुई वाद विवाद प्रतियोगिता में रियो ओलम्पिक खेलों के मद्देनजर बच्चों ने खेल को स्कूली शिक्षा में शामिल करने और नहीं करने पर अपने विचार रखे। एक वर्ग का कहना था कि खेलों से देश की सेवा की जा सकती है। अगर एक पदक मिलता है तो ूपूरी दुनिया में देश का मान बढ़ता है और दूसरी टीम ने कहा कि खेलों में समय की बर्बादी के अलावा कुछ नहीं है। मैच फिक्सिंग जैसे मामलों के बाद तो खेलों पर विश्वास ही उठ गया है। इस मौके पर बैंक की जवाहर नगर शाखा के प्रबंधक पुनीत उपाध्याय ने कहा कि खेल पदक के लिए नहीं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायी है। निर्णायक की भूमिका श्रीमती राजेश आचार्य और प्रवीण आचार्य ने निभाई जबकि शिक्षक मग्नेश्वर ओझा ने स्पीकर के रूप में निर्णय सुनाया। विद्यालय प्राचार्य वीणा शर्मा ने आभार व्यक्त किया। संचालन छात्र सुब्रतो राय हर्ष ने किया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षकों व छात्रों को उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

error: Content is protected !!