बीकानेर, 9 सित बर। जिला कलक्टर वेदप्रकाश ने कहा कि बैंकर्स, वार्षिक साख योजना के लक्ष्यों की प्राप्ति के साथ-साथ
केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न ऋण योजनाओं के लक्ष्यों पर भी विशेष ध्यान दें, जिससे जरूरतमंद लोगों को
योजनाओं का लाभ मिल सके।
जिला कलक्टर शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सित बर तक विभिन्न योजनाओं के लक्ष्यों में से पचास प्रतिशत प्राप्ति के प्रयास किए जाएं, जिससे वित्तीय
वर्ष के अंतिम दो तिमाही में पेरशानी का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूहों के क्रेडिट लिंकेज के
लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। इस कार्य पर विशेष ध्यान दिया जाए, जिससे स्वयं सहायता समूह आत्मनिर्भर बन सके। उन्होंने
राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन, मु यमंत्री स्वावल बन योजना, भामाशाह रोजगार सृजन योजना,
शहरी व ग्रामीण पोप योजना सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
जिला कलक्टर ने कहा कि रोजगार विभाग द्वारा आयोजित होने वाले मासिक रोजगार शिविरों में मुद्रा योजना की
जानकारी दी जाए तथा पात्र लोगों को इससे लाभांवित किया जाए। उन्होंने विभिन्न केन्द्रीयकृत योजनाओं के लक्ष्यों की प्राप्ति
के निर्देश दिए तथा साथ ही दिव्यांगों से जुड़ी ऋण योजनाओं में पूरी संवेदनशीलता और प्राथमिकता से साथ करने के निर्देश
दिए। उन्होंने कहा कि सोलर प प सेट योजना के तहत धीमी गति को गंभीरता से लिया तथा पंद्रह सूत्री कार्यक्रम, मौसम
आधारित फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने तथा इनकी प्रगति की जानकारी देने के लिए निर्देशित किया।
रिजर्व बैंक के प्रतिनिधि हरीश चंद्र गोयल ने वित्तीय साक्षरता एवं साख परामर्श केन्द्र की गतिविधियों में और तेजी
लाने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी बैंक एलबीआर की प्रगति रिपोर्ट प्रत्येक तिमाही की समाप्ति के अगले सात दिनों में
पहुंचानी सुनिश्चित करें। लीड बैंक के मु य प्रबंधक जितेन्द माथुर ने सरकार की विभिन्न योजनाओं के बैंकवार लक्ष्यों एवं
प्राप्ति के बारे में बताया। बैठक के दौरान गत बैठक के कार्यवृत्त के अनुमोदन के साथ बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों के मूलभूत
आकड़ों, वित्तीय समावेशन योजना की प्रगति, वार्षिक साख योजना, कृषि खण्ड एवं एसएमई खण्ड की प्रगति की समीक्षा की
गई।
इस अवसर पर नाबार्ड के डीडीएम भूपेन्द्र कुमावत, जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक आर. के. सेठिया, सामाजिक
न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एल. डी. पंवार, आरसेटी निदेशक प्रभुदयाल, रोजगार विभाग के सहायक
निदेशक जी. पी. वर्मा सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
— मोहन थानवी