शौचालय निर्माण हेतु घर-घर जाकर समझाइश

z(फ़िरोज़ खान)बारां, 17 सितम्बर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण कर ग्राम पंचायत को ओडीएफ करने हेतु शाहबाद ब्लॉक के कस्बा नोनेरा में शनिवार प्रातः घर-घर जाकर समझाइश की गई।

शाहाबाद एडीएम रामप्रसाद मीणा के नेतृत्व में ब्लॉक स्तरीय अधिकारी अलसुबह कस्बा नोनेरा पहुंचे। अधिकारियों के दल ने घर-घर जाकर शौचालय की आवश्यकता एवं उसके निर्माण हेतु सरकारी की ओर से दी जा रही प्रोत्साहन राशि के बारे में लोगों को बताया। प्रातःकाल खुले में शौच के लिए जाने वाले ग्रामीणों को इससे होने वाले दुष्परिणामों एवं गंदगी से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे मे बताया। ग्राम पंचायत को खुले में शौच से मुक्त करने के लक्ष्य को समय पर हासिल करने पर जोर देते हुए अधिकारियों के दल ने ग्रामीणों को इसमें सहयोगी होने की अपील की। विकास अधिकारी सुधीर पाठक, तहसीलदार एवं अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारी इस अवसर मौजूद रहे।

error: Content is protected !!