बीकानेर, 1 अक्टूबर। महापौर नारायण चोपड़ा ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा, अत्यंत पुनीत कार्य है। वरिष्ठ नागरिक, समाज के सम्माननीय नागरिक हैं, हमें उनके अनुभवों से प्रेरणा लेनी चाहिए।
महापौर शनिवार को अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग व जय भीम संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में, मुक्ताप्रसाद नगर में आयोजित वृद्धजन सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जिन्दगी की तेज धूप में, बुजुर्गों का आशीर्वाद शीतल छाया के समान होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव रामावतार सोनी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को उनकी वृद्धावस्था में संरक्षण, देखभाल व स्नेह देना हम सभी का दायित्व है। वृद्धजन को समाज व देश के विकास में सक्रिय रूप से जोड़ने के उद्देश्य से वृद्धजन नीति बनाई गई है।
जय भीम संस्थान के अध्यक्ष के सी चांवरिया ने बताया कि संस्थान द्वारा गत 20 वर्ष से असहाय लोगों की सेवा का कार्य किया जा रहा है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एल डी पंवार ने विभाग द्वारा मनाए जा रहे समाज कल्याण सप्ताह की महत्ता बताई। अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य सुरजाराम नायक ने ऐसे आयोजनों को प्रेरणादायक बताया। ओम सोनगरा ने महात्मा गांधी व डाॅ भीमराव अंबेडकर द्वारा देश के उत्थान में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में पार्षद राजेन्द्र शर्मा, सहायक सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी शरद केवलिया, समाज कल्याण अधिकारी शांतिलाल व्यास, रफीक अहमद, डाॅ प्रीति गुप्ता, मनोज सुरोलिया भी अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम संचालन डाॅ जिया उल हसन कादरी ने किया।
‘वृद्ध रत्न’ सम्मान से नवाजा – विभिन्न क्षेत्रों मेें उल्लेखनीय कार्य करने वाले 8 वरिष्ठ नागरिकों को ‘वृद्ध रत्न’ सम्मान से नवाजा गया। इनमें साहित्य सेवा के क्षेत्रा में लक्ष्मीनारायण रंगा, डाॅ मदन केवलिया व शिवराज छंगाणी, समाज सेवा के क्षेत्रा में मोतीलाल गैरा,राजेश बंसल व किशोरदास गांधी एवं शिक्षा के क्षेत्रा में शिवराम झाझड़ियां व खुशालचंद व्यास को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने शाॅल, प्रशस्तिपत्रा प्रदान कर उनका सम्मान किया।
पुस्तिका विमोचन- अतिथियों द्वारा इस अवसर पर जय भीम संस्थान द्वारा प्रकाशित पुस्तिका ‘संबल’ का विमोचन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रकाशित, वरिष्ठ नागरिकों के लिए लागू योजनाओं की जानकारी युक्त पुस्तक का निःशुल्क वितरण किया गया।
किया पुरस्कृत- कार्यक्रम के दौरान 10 भामाशाहों का भी सम्मान किया गया। पूर्व में आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजेता 7 विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर कमला बाजीगर व जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर धनाराम राईका रहे। विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार, प्रशस्तिपत्रा व स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। दिव्य आयु औषधालय ट्रस्ट व एपेक्स क्लब द्वारा वृद्धाश्रम के निवासियों को उपहार दिए गए।
नाटक का हुआ मंचन- इस अवसर पर ठाकुरदास एंड पार्टी द्वारा वृद्धजन सेवा से संबंधित एक मर्मस्पर्शी नाटक का मंचन किया गया। चंचल भाटी, विद्या भारती व खुशबू द्वारा सर्वधर्म प्रार्थना प्रस्तुत की गई।
हुए लाभान्वित- कार्यक्रम स्थल पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहयोग से पेंशन, चिकित्सा, तीर्थयात्रा व रोडवेज बस पास, निःशुल्क चश्मा व छड़ी वितरण काउंटरों से वरिष्ठ नागरिकों को लाभान्वित किया गया।
कार्यक्रम में शिवलाल तेजी, विपिन लढ्ढा, विनोद चांवरिया, शिवकुमार लोहरा, अनिल चैधरी, श्यामसुंदर चांवरिया, नंदकिशोर प्रजापत, सीताराम सरपटा, पप्पू घावरी,मधु शर्मा, गंगाबिशन, सपना अग्रवाल, कन्हैयालाल ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
mohan thanvi