क्रमिक भूख हड़ताल व धरना फैसला होने तक जारी रहेगा

श्रमिकों का आमरण अनशन समाप्त क्रमिक भूख हड़ताल व धरना फैसला होने तक जारी रहेगा
आज 20वां दिन था, आमरण अनशन के लिये भूख हड़ताल बैठे पांचो श्रमिकों की हालत चिन्ताजनक हो जाने पर आन्दोलन की रणनीति में किया गया बदलाव।

img-20161008-wa0026img-20161008-wa0016जयपुर, 8 अक्टुबर 2016। जापानी कम्पनी होण्ड़ा मोटर साइकिल एण्ड स्कूटर इण्डिया प्रा. लि. टपूकड़ा, अलवर राजस्थान से निकाले गये 3000 मजदूरों ने 19 सितम्बर 2016 से दिल्ली के जन्तर-मन्तर में आमरण अनशन कर भूख हड़ताल पर बैठे है। हड़ताली श्रमिकों के स्वास्थ्य में गिरावट एवं स्थिती ज्यादा बिगड़ती देख आमरण अनशन को समाप्त कर दिया गया।
आज जन्तर-मन्तर पर होण्ड़ा मजदूरों की अनिश्चितकालीन आमरण अनशन का 20वां दिन था। आमरण अनशन पर बैठे श्रमिकों की हालत लगातार खराब होने से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।
आन्दोलन की रणनीति में बदलाव करते हुए अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को क्रमिक भूख हड़ताल में बदलते हुए धरना जारी रखने का फैसला किया गया। भूख हड़ताली साथियों को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त करवाया गया अब उनकी जगह पांच नये साथी क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे। लेकिन अब यह धरना तब तक जारी रहेगा जब तक होण्ड़ा मजदूरों को नयाय नही मिल जाता। आन्दोलन को और आगे बढ़ते हुए इसे जन्तर-मन्तर के संघर्ष के साथ-साथ टपूकड़ा में भी आन्दोलन करने का फैसला लिया गया है।
आज दिल्ली के श्रम मंत्री गोपाल राय होण्ड़ा मजदूरों से मिलने जन्तर-मन्तर पहुचें। गुड़गांव और दिल्ली से सेन्ट्रल ट्रेड यूनियनों और ट्रेड यूनियनों कौंसील के प्रतिनिधि भी पहुंचे। श्री गोपाल राय में मजदूरों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वो हर समय होंड़ा मजदूरों की मदद करने के लिये तैयार है। स्वराज अभियान के नेता श्री योगेन्द्र यादव भी मजदूरों के बीच पहुंचे। इसके अलावा सभा को सेन्ट्रल ट्रेड यूनियनों के नेताओं ने भी सम्बोधित किया तथा होण्ड़ा मजदूरों के संघर्ष को हर कदम पर मदद करने का भरोसा दिलाया साथ ही टपुकड़ा, अलवर में भी मजदूरों द्वारा आन्दोलन छेड़े जाने पर जोर-शोर से सहयोग देने का वादा किया।
संदीप शर्मा

1 thought on “क्रमिक भूख हड़ताल व धरना फैसला होने तक जारी रहेगा”

  1. ajj sari pareshanio ki jad sarkare hai kyoki kisi bhi niyam me pardarshita nahi hai jo bhi niyam banaye jate hai vo udyogpatio ke fever ko dhyan me rakhkar banaya jata hai.garibo ka soshan ase chalata rahega aur ye marte rahenge kisi ko koi parvah nahi hai.

Comments are closed.

error: Content is protected !!