कोटि गायत्री महायज्ञ में महात्मा श्रीधरजी महाराज का सान्निध्य

bikaner samacharबीकानेर, 24 अक्टूबर। आचार्य महानंद वैदिक समिति के तत्वावधान में 2 से 11 नवम्बर तक आचार्यश्री महानंद तलाई व रामेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में वयोवृद्ध पंडित नथमल पुरोहित के नेतृत्व होने वाले कोटि गायत्री महायज्ञ में महात्मा श्रीधरजी महाराज का सान्निध्य मिलेगा। श्रीधरजी महाराज के यज्ञ स्थल पर नियमित प्रवचन होंगे। उनका प्रवास श्री आचार्यश्री महानंद तलाई परिसर रहेगा।
यज्ञ के संबंध में विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। यज्ञ स्थल पर पंडाल, वैदिकाएं आदि बनाने का कार्य प्रगति पर है। समिति के पंडित शिवकुमार आचार्य ने विभिन्न समितियों व पदाधिकारियों की सभी में कार्य का वितरण किया।

error: Content is protected !!