कोटि गायत्री यज्ञ में रविवार को पहुंचे अनेक श्रद्धालु

img20161104094741बीकानेर, 6 नवंबर। आचार्य महानंद वैदिक यज्ञ समिति की ओर से महानंद महादेव मंदिर में चल रहे कोटि गायत्री महायज्ञ में रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे तथा यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। बड़ी संख्या में महिलाएं भी यज्ञ स्थल पहुंची।
यज्ञ समिति के पवन कुमार जोशी ने बताया कि प्रतिदिन की भांति रविवार को भी अलसुबह से वेदमाता गायत्री के मंत्र का जाप ब्राह्मणों द्वारा शुरू कर दिया गया। पंडित नथमल पुरोहित के नेतृत्व में मंडप सहित विविध पूजन किए गए। रविवार को श्रीधर महाराज भी यज्ञ स्थल पहुंचे और यज्ञ की महिमा एवं महत्ता की जानकारी दी। जोशी ने बताया कि गायत्री मंत्र का जाप करने वाले ब्राह्मणों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने बताया कि इच्छुक ब्राह्मण सोमवार को भी यज्ञ में बैठ सकेंगे। रविवार को अश्विनी कल्ला, शिवकुमार आचार्य, रविन्द्र आचार्य, अमरनाथ आचार्य, किशन पुरोहित, सत्यनारायण आचार्य सहित अनेक ब्राह्मणों ने सामूहिक जाप में भागीदारी निभाई। रविवार को दो पारियों मे हवन हुआ। अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष योगेन्द्र दाधीच तथा पंडित अशोक जोशी सहित अनेक गणमान्य लोग रविवार को यज्ञ स्थल पहुंचे।

error: Content is protected !!