भाजपा वल्लभनगर यूवा मोर्चा की बैठक संपन्न

menar-newsमेनार।भाजपा यूवा मोर्चा वल्लभनगर मण्डल की नई कार्यकारिणी की प्रथम बैठक वल्लभनगर शितलामाता नोहरा में भाजपा यूवा मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र ओदिच्य के सानिध्य में संपन्न हुई।बैठक में नरेंद्र मोदी के नोटबन्दी को भ्रष्टाचारियों पर जोरदार हमला बताया वहीं केशलैस सहित अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी यूवाओं के माध्यम से जन – जन तक पहुँचाने के बारे में चर्चा की।उपस्थित कार्यकर्ताओ ने भाजपा के पक्ष में सदस्य जोड़ने व नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं को हर गाँव में घर – घर जाकर जानकारियाँ देने का संकल्प लिया।बैठक को वल्लभनगर यूवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष किशन लाल डॉगी , पंचायत समिति भीण्डर के उप प्रधान कमलेश पोखरना , भाजपा यू मो ,वल्लभनगर प्रवक्ता अनूप पूजारि आदि ने संबोधित किया।

लोकेश मेनारिया

error: Content is protected !!