राहुल गांधी की आमसभा को लेकर चल रही है व्यापक स्तर पर तैयारियां

Rahul gandhiफ़िरोज़ खान,बारां
बारां 22 दिसम्बर। आगामी 26 दिसम्बर को बारां जिला में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल जी गांधी की आयोजित होने वाली विशाल आमसभा को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जैन भाया, जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल कांग्रेसजनों के साथ व्यापक तैयारियों में जुटे।
जिला महामंत्री कैलाश जैन ने बताया कि आगामी 26 जनवरी को कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल जी गांधी 26 दिसम्बर को बारां जिला मुख्यालय पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बारां के प्रांगण में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि राहुलजी गांधी के आगमन को लेकर गत 20 दिसम्बर को कांग्रेसजनों के साथ बारां जिला मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष सचिनजी पायलट बैठक कर चुके है। इसी क्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जैन भाया, जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल कांग्रेस पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों, जनप्रतिनिधियों आदि के साथ आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हुए है। जैन ने बताया कि राहुलजी गांधी की सभा में सम्पूर्ण बारां जिले से हजारों की संख्या में कांग्रेसजन भाग लेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जैन भाया ने कार्यक्रम की सफलता को लेकर प्रभारियों सहित जिम्मेदार पदाधिकारियों को सभास्थल पर अधिक से अधिक जनसमूह को लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए सभी से कार्यक्रम को सफल बनाने का आव्हान किया है।

error: Content is protected !!