मुठ्ठी भर पूंजीपतियों के इषारे पर नोटबंदी, देश में लगाया आर्थिक आपातकाल-राहुल

बारां की जनसभा में उमडे जन सैलाब से कांग्रेस उत्साहित

01

बारां के कॉलेज प्रांगण में राहुल गांधी का 51 किलो के हार से सम्मान करते हुए कांग्रेसजन तथा अपार जनसमूह
बारां के कॉलेज प्रांगण में राहुल गांधी का 51 किलो के हार से सम्मान करते हुए कांग्रेसजन तथा अपार जनसमूह
बारां, 26 दिसम्बर। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार दोपहर बारां के राजकीय महाविद्यालय प्रांगण में विशाल जन सैलाब को संबोधित करते हुए नोटबंदी को देश में आर्थिक आपातकाल बताते हुए मोदी सरकार तथा व्यक्तिगत रूप से प्रधानमंत्री के ऊपर जमकर प्रहार करते हुए उन्हें पूंजीपतियों का पोषक तथा गरीब, दलितों, मजदूरों, युवाओं एवं व्यापारियों का विरोधी करार दिया। पचास मिनट से अधिक समय तक अपने सधे हुए भाषण मेें कंाग्रेस के युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को डेढ लाख से अधिक भीड का जबरदस्त जन समर्थन हासिल हुआ। इस दौरान ऐसे कई मौकों पर तालियों की गडगडाहट के बीच कांग्रेसजनों तथा नेताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। खासकर राज्य की मुख्यमंत्री तथा उनके सांसद पुत्र के गृह क्षेत्र में राज्य की मुखिया वसुंधराराजे तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर शाब्दिक वार करते हुए अपने संबोधन में कहा कि नोटबंदी से देश जहां आर्थिक तालाबंदी के दौर में पहुंच गया। वहीं केशलेस से 50 कंपनियों को लाभ पहुंचाने का षडयंत्र किया जा रहा हे। पूरे देश की 99 प्रतिशत आबादी को केशलेस कर गरीबी के हालात में खडा कर दिया। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी भले ही अपने भाषणों में मेरी मजाक करे, इसकी उन्हें कतई चिंता नही है लेकिन जो आरोप उनके ऊपर लगाए जा रहे, क्यों नही उन आरोपों का जवाब प्रधानमंत्री मोदी जनता के सामने देकर अपनी स्थिति को स्पष्ट करते है। सहारा कंपनी से 40 करोड का चंदा 9 बार अलग-अलग तरीके से लिया गया। उसके बाद बिरला कंपनी से भी 12 करोड का चंदा मोदी के नाम कंपनियों के खातों में लिखा हुआ है।
भ्रष्टाचार पर गंभीर बने प्रधानमंत्री अपने आरोपों पर क्यों नही बोलते है। लगातार तालियों की गडगडाहट के बीच जिंस और कुर्ता पहने राहुल गांधी ने बताया कि केशलेस से जहां देश की चंद कंपनियों को लाभ होने वाला है वहीं पूरा कारोबार केशलेस के कारण चौपट होने के कगार पर पहुंचेगा। उन्होनें कहा कि कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि देश की गरीब जनता का कर्ज माफ करे, बिजली के दाम करें, खेती से प्राप्त होने वाली उपज का उसे पूरा दाम मिले, लेकिन इसकी भाजपा सरकार को कतई चिंता नही है। राजस्थान सरकार पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यहां की सरकार भी केंद्र सरकार के नक्शे कदम पर चल रही है। आज देश के आर्थिक हालात बद से बदतर है। एक प्रतिशत लोगों का दण्ड 99 प्रतिशत जनता को भोगना पड़ रहा है। मोदी 50 पूंजीपतियों से घिरे हुए है जिन्हें लाभ पहुंचाने की गरज से नोटबंदी का षडयंत्र कर देश को आर्थिक तालेबंदी के हालात में पहुंचा दिया। आज उद्योग बंध है, मजदूर परेशान है। युवा नौकरी के लिए भटक रहा है। व्यापारी ग्राहकी के लिए तरस रहा है। चारों ओर हाहाकार मचा हुआ है, लेकिन सरकार मस्त है। उन्होनें कहा कि जिस देश की जनता परेशानी के दौर से गुजर रही हो उसका प्रधानमंत्री सूट बूट पहनकर मनमाने तरीके से निर्णय लेकर देश को आर्थिक गुमनामी के हालात में पहुंचा रहा हो, ऐसी स्थिति को कांग्रेस कतई बर्दाश्त नही करेंगी। आज की विशाल जनसभा में राहुुल गांधी के आत्मविश्वास से लबरेज के साथ भाजपा सरकार का काउण्ट डाउन शुरू हो गया है। राहुल गांधी ने आम किसान, मजदूर, जनता, मध्यम वर्ग को जगाते हुए देश भर में कांग्रेस को मिल रहे व्यापक जनसमर्थन से भाजपा में बौखलाहट का उल्लेख करते हुए कहा कि 45 दिन में सरकार नोटबंदी को लेकर 100 बार बदलाव कर चुकी है, आगे 6 माह तक देश के लोगों को उनके खून पसीने से कमाया पैसा वापस मिलने वाला नही है, क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी 50 उद्योगपतियों पर 8 लाख करोड रूपए जो बैंकों के बकाया है, के कर्जे को माफ कर गरीबों के धन को बैंकों में रोकने का षडयंत्र कर रही है।
आमसभा को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के हालात बद से बदतर है। जनप्रतिनिधि पंगु है। मुख्यमंत्री राजे ने पूरी सरकार पर इस कदर नियंत्रण कर लिया कि विधायक, मंत्री तथा जनप्रतिनिधि पूरी तरह से नाकाम है। कुछ विधायक जब राज्य की मुख्यमंत्री से मिले और कहां कि उनके क्षेत्र में विकास नही होने से जनता की नाराजगी का सामना उन्हें करना पड़ रहा है। इस पर गहलोत ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा ने अपने नेताओं को यह कहकर वापस कर दिया कि चुनाव विकास से नही जीते जाते है। अगर चुनाव विकास से ही जीते जाते तो गहलोत को सरकार से बाहर नही होना पडता।
गहलोत ने कहा कि वर्तमान सरकार ने लाखों परिवारों की जीवनदायिनी परवन परियोजना के कार्य को ठंडे बस्ते में डाल दिया, जिसकी उनकी सरकार ने 2360 करोड की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति मंजूर कर राहुल गांधी से शिलान्यास करवाया था। वहीं जिले के जनप्रिय नेता प्रमोद जैन भाया द्वारा मानव सेवा में संचालित राजकीय चिकित्सालय बारां में संचालित रोगी सेवा केन्द्र को राजनैतिक द्वेषतावश बंद करवा दिया गया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने अपने सधे हुए भाषण में कहा कि मुख्यमंत्री को महलों पर ताले लगाने से ही फुर्सत नही है। किसी महल के ताले खुलते है तो किसी के बंद होते है। कब किस पर कब्जा करना है, इसी की चिंता रहती है। राज्य का विकास ठप है। महिलाओं पर ज्यादतियों के मामले बढ रहे है, पुलिस प्रशासन पूरी तरह पंगु है। राजस्थान की जनता भाजपा सरकार की विदाई तय कर चुकी है जिसका प्रमाण बारां में आयोजित आमसभा के दौरान उमडा जन सैलाब है। राहुल गांधी की सभा के बाद से राजे सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई।
परवन का कार्य चलाकर रहूंगा- अपने संबोधन में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जैन भाया ने उपस्थित लाखों जन समूह की उपस्थिति में अपना संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि जब तक मौके पर परवन परियोजना का कार्य प्रारंभ नही हो जाता, मेरी पदयात्राएं निरंतर जारी रहेगी तथा मैं किसान, गरीब, कार्यकर्ता की समस्या के लिए जीवन भर संघर्ष करता रहूंगा।
राहुल ने कहा भाया दी ग्रेट- सभा के बाद मंच से नीचे उतरते समय राहुल गांधी ने कार्यक्रम के मुख्य आयोजित पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया की पीट थपथपाते हुए कहा कि भाया तुम्हारे मेहनत पूरी तरह कामयाब रही, इसके लिए तुम बधाई के पात्र हो। अपने भाषण में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट, अशोक गहलोत तथा रामेश्वर डूडी आदि नेताओं ने प्रमोद जैन भाया की लोकप्रियता पर उनकी तारीफ करते हुए आज की सफलता का श्रेय उन्हें दिया।
यह भी थे मंच पर उपस्थित- जिले के इतिहास में अब तक की सबसे बडी विशाल आमसभा में राजकीय महाविद्यालय के प्रांगण में बनाए गए भव्य मंच पर राष्ट्रीय महासचिव गुरूदास कामत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राष्ट्रीय सचिव मिर्जा इरशाद बेग, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गिरजा व्यास, बीडी कल्ला, डॉ. चंद्रभान, पूर्व मंत्री शांति धारीवाल, नमोनारायण मीणा, राज्यसभा सदस्य बुडानिया, पूर्व सांसद इज्यराज सिंह, ताराचंद भगोरा, हरिश चौधरी, गोपाल सिंह, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रामनारायण मीणा, नेता प्रतिपक्ष रामनारायण डूडी, पूर्व मंत्री अशोक बैरवा, मास्टर भंवरलाल, आदि विराजमान थे। आमसभा समाप्ति के उपरांत जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल ने उपस्थित जन सैलाब का आमसभा में आकर सभा को सफल बनाने पर आभार व्यक्त किया।

फ़िरोज़ खान,बारां

error: Content is protected !!