रंगीला स्मृति शतरंज प्रतियोगिताः

प्रतियोगिता संयोजक एडवोकेट जुगल किशोर व्यास ने बताया कि सीनियर वर्ग में पांच तथा जूनियर वर्ग में सात चक्र खेले गए। सीनियर वर्ग में प्रद्युम्न पुरोहित ने सभी मुकाबले जीतकर पांच अंक प्राप्त किए। इस वर्ग में बजरंग लाल प्रजापत एवं प्रशांत पुरोहित ने चार-चार मुकाबले जीते। प्रोगेसिव गणना के आधार पर बजरंग लाल को दूसरा तथा प्रशांत को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। इसी प्रकार जूनियर वर्ग में तुषार वर्मा ने सातों मुकाबले जीतकर खिताब पर कब्जा जमाया। इस वर्ग में आदित्य पुरोहित और आदित्य जैन ने छह-छह मुकाबले जीतकर तथा प्रोग्रेसिव आधार पर छह-छह अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस वर्ग में छह अंकों के बावजूद प्रमोद सिंह चौहान प्रोग्रेसिव गणना के आधार पर तीसरे स्थान पर रहे।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के विजेताओं को मंगलवार को नालंदा सीनियर सैकण्डरी स्कूल में रंगीला की पुण्यतिथि पर सायं 4ः30 बजे से आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में पूर्व मिस्टर डेजर्ट राजेन्द्र व्यास, भैंरूरतन व्यास, किसन व्यास, अनिरूद्ध आचार्य, रोहित व्यास तथा विनित व्यास ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।