कोटा कलेक्टर ओर सिटी एसपी को दिया ज्ञापन
फ़िरोज़ खान बारां
कोटा 09 जनवरी 2017 पॉपुलर फ्रन्ट ऑफ इण्डिया की जिला इकाई की ओर से एक प्रतिनिधिमण्डल ने जिला कलेक्टर महोदय और श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोटा शहर को ज्ञापन दिया गया।
पॉपुलर फ्रन्ट के जिलाध्यक्ष शोएब अहमद ने जिला कलेक्टर साहब से किशोरपुरा थाना द्वारा इमरान के ऊपर लगाए गए झुठे मुकदमें वापस लेने की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द ही न्याय नहीं मिला तो हम जनता के साथ सडकों पर आकर इमरान को इन्साफ दिलाने के लिए आन्दोलन करेंगें।
उन्होंने कहा कि इस कहानी को सी.आई देरावर सिंह ने अपने ऊपर दर्ज प्रकरण को खत्म करवाने के लिए रसूख का फायदा उठाते हुए मौजुदा किशोरपुरा थाने के अधीनस्थ अधिकारियों से मिलीभगत कर मिथ्या प्रकरण दर्ज करवाकर झूठी बरामदगी बताते हुए इमरान को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इस घटना से एक बेगुनाह सलाखों के पीछे चला गया वहीं दूसरी ओर अभी भी इमरान की तरफ से दर्ज प्रकरण में पुलिस के हाथ खाली है ये घटना कोटा शहर के पुलिस महकमें पर सवालियां निशान लगाती है इससे क्षैत्रिय जनता का पुलिस के ऊपर से विश्वास उठता जा रहा है श्रीमान जिला कलेक्टर महोदय ने ज्ञापन लेकर कोटा शहर एसपी से रिपोर्ट पेश कर जल्द कार्यवाही करने और निर्दोष के ऊपर जांच पूरी होने पर कार्यवाही के लिए संतुष्ट किया।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोटा शहर ने इस पर निष्पक्ष जांच कर पीडित इमरान को इन्साफ दिलाने का आश्वासन दिया।
प्रतिनधिमण्डल में पीडित इमरान उसके बच्चें, अब्दुल मजीद, साबिर खान, इम्तियाज हुसैन, हाफिज शफीक, मुबारिक हुसैन, मुजफ्फर हुसैन सहित अन्या लोग मौजुद थे।