होटल में 73 लाख का गबन

बनीपार्क में जयसिंह हाइवे पर होटल पार्क इन के अकाउंट्स में हेरफेर कर 73 लाख रुपए का गबन करने वाले अकाउंट्स मैनेजर को सिंधी कैंप पुलिस ने सोमवार रात को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार मैनेजर को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने चार दिन के रिमांड पर लिया है।

पुलिस ने मैनेजर के सहयोगी कर्मचारी को 19 सितंबर को गिरफ्तार किया था। वह बुधवार तक रिमांड पर है।

सिंधीकैंप थाने के उपनिरीक्षक और जांच अधिकारी मांगू सिंह ने बताया कि हरीनगर, शास्त्री नगर निवासी गिरफ्तार आरोपी पुलकित माथुर होटल पार्क इन में पिछले करीब 20 माह से अकाउंट्स मैनेजर है। जबकि आरोपी राहुल शर्मा भी अकाउंट्स विभाग में कर्मचारी है। दोनों आरोपियों के खिलाफ होटल के जनरल मैनेजर नवनीत सिन्हा ने 17 सितंबर को सिंधीकैंप थाने में केस दर्ज कराया था। जिसमें अकाउंट्स के दस्तावेजों में हेरफेर कर करीब 73 लाख रुपए का गबन करने का आरोप लगाया था। इस पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।

error: Content is protected !!