रेतीली पगडंडियों से बर्फीली चोटियों तक संदेश : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ
बीकानेर 8/4/17 ( मोहन थानवी)। समाज और राष्ट्र विकास में भारत की बेटियों की अहम भूमिका का गान के साथ नटराज बागड़ी ने रेतीली पगडंडियों से चलकर हिमालय की बर्फीली चोटियों तक लोगों को बेटी बचाओ बेटी पढाओ संदेश पहुंचाने के लिए कदम बढ़ाया है। पहले पायदान पर जहां नटराज ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें बेटियों का गुणगान के साथ प्रतिभाशाली बेटियों को प्रोत्साहित करने का आह्वान है। वहीं आगामी पायदान में बीकानेर से अमरनाथ यात्रा कर पीएम के संदेश बेटी बचाओ को पहुंचाने के लिए संकल्पित बागड़ी जन-समर्थन-सहयोग की अपील करने में जुटे हैं। एक विज्ञापन एजेंसी से संबद्ध गायक संजय सुखानी की माने तो यूट्यूब पर नटराज के वीडियो को अब तक करीब एक हजार लोगों ने देखा है।