न्यास अध्यक्ष रांका ने दी भाटी को जन्म दिवस की शुभकामनाएं

शहर में विकास की बहे गंगा : भाटी
bhati birth-1बीकानेर। पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी के जन्म दिवस पर नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने अभिनन्दन पत्र व फूलों का गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दी। पूर्व मंत्री भाटी ने कहा कि जन्म दिवस मनाना एक औपचारिकता है, शहर में विकास होता रहे यही कामना रहती है। इस अवसर उपमहापौर अशोक आचार्य पार्षद गिरिराज जोशी, भगवती प्रसाद गौड़, नरेश जोशी, शंभु गहलोत, रमेश भाटी, पवन महनोत, कुलदीप यादव, करणीदान चारण, सत्यप्रकाश गहलोत, विकास सोलंकी, विक्की गहलोत, मनोज पडि़हार, सुनील सोलंकी, गौरीशंकर देवड़ा, दिनेश सांखला, दर्शन आचार्य, श्यामसुंदर सैन, मांगीलाल, मनोज जोशी, रॉकी गहलोत, कालूराम गहलोत तथा तोलाराम जोशी सहित अनेक जनों ने पूर्व मंत्री भाटी को जन्म दिवस की बधाई दी। पवन महनोत ने बताया कि इस अवसर पर मुरलीमनोहर गौशाला में 221 किग्रा गुड़ गायों को खिलाया।

error: Content is protected !!