बाड़मेर 09 जून
दलित आदिवासी संघर्ष समिति बाड़मेर द्वारा खेताराम भील के हत्यारों को गिरफ्तार नहीं करने के विरोध में सोमवार को विषाल प्रदर्षन किया जायेगा। खेताराम भील हत्या प्रकरण को लेकर संघर्ष समिति द्वारा पिछले आठ दिनों से जिला कलेक्ट्रेट के आगे धरना दिया जा रहा है। सभा में उपस्थित जिला परिषद सदस्य खेताराम कालमा ने कहा कि दलित आदिवासी लोगों के हत्या जैसे प्रकरण में पुलिस ढिला रवैया अपना रही है आने वाले समय में इस आन्दोलन को संभालना मुष्किल होगा। पुलिस प्रषासन समय रहते हमारी मांग पुरी करें। हत्या में लिप्त अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करें। जिला परिषद सदस्य किषनलाल भील ने कहा कि सभी गांव गांव ढाणी ढाणी में संदेष देकर ज्यादा से ज्यादा बड़ी संख्या में दलित बंधुओं को शामिल होने का आह्वान किया। सभी उपस्थित दलित नेता सोमवार के प्रदर्षन को सफल बनाने में जुट गये है। पेमाराम दलित सेना जैसलमेर ने कहा भाजपा राज ने दलितों एवं आम जन पर अत्याचार बढे है जिसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा।
दलित अत्याचार निवारण समिति के संयोजक उदाराम मेघवाल पूर्व प्रधान, भील समाज जिलाध्यक्ष भूराराम भील, पूर्व सरपंच मगाराम बंधड़ा, भील आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष वगताराम भील सेड़वा, पूर्व पार्षद कालूराम वाघेला, गडरा युवा भील समाज ब्लॉक अध्यक्ष कानाराम रासल, प्रतापाराम उपाध्यक्ष, राजूदास महाराज, सताराम बिछिया, सोनाराम चाडी, सरपंच धर्माराम महाबार, वेदाराम लूणू, राणाराम, हमीराराम त्रिमोही, सोहनलाल बाड़मेर, चौखाराम बक्से का तला सामाजिक कार्यकर्ता एवं जिला विकलांग अधिकार महिला मंच की अध्यक्ष देवी वाघेला, सहित दलित व आदिवासी समाज के सैकड़ों लोगों ने सभा कर निर्णय लिया कि सरकार व पुलिस प्रषासन एक दलित युवा खेताराम भील बंधड़ा हत्याकाण्ड में कतई गंभीर नही ंहै। और पुलिस व प्रषासन से आर पार की लड़ाई लड़ने के सोमवार को विषाल प्रदर्षन किया जायेगा। हत्या के नामजद आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है तथा दलितों पर होने वाले अत्याचारों में लीपापोती कर रही है। दलित आदिवासी संघर्ष समिति के संयोजक दानाराम वाघेला ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस प्रदर्षन में भाग लेने का आह्वान किया है।
दानाराम वाघेला
जिला संयोजक
दलित आदिवासी संघर्ष समिति बाड़मेर