डॉ.सिद्धार्थ असवाल पारिवारिक न्यायालय में मनोचिकित्सक मनोनीत

IMG-20161112-WA0000बीकानेर। पारिवारिक न्यायालय (राजस्थान) नियम 1991 के नियम 8 (3) के तहत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए प्रमुख शासन सचिव विधि एवं विधिक कार्य विभाग राजस्थान सरकार ने सुप्रसिद्ध मनोचिकित्सक डॉ.सिद्धार्थ असवाल को पारिवारिक न्यायालय, बीकानेर में दो वर्ष के लिए परामर्शदाता नियुक्त किया है।
डॉ.असवाल बीकानेर के पारिवारिक न्यायालय, संख्या एक पक्षकारों को परामर्श देंगे तथा पारिवारिक विघटन को रोकने, न्यायायिक प्रकरणों से बचकर छोटी बातों को दर किनार कर सुखमय जीवन जीने के लिए प्रेरित करेंगे।

error: Content is protected !!