हिन्दू जागरण मंच ने एसपी को सौेंपा ज्ञापन

baran samacharफ़िरोज़ खान
बारां, 2 जून।
हिन्दू जागरण मंच की ओर से राश्ट्रीय अध्यक्ष महेष खुराना ने झालावाड़ रोड स्थित रेलवे फाटक पर दिन में कई बार लगने वाले जाम, फाटक खुलने पर वाहनों के एक साथ गलत साईड निकलने तथा यहां तैनात यातायात पुलिस कर्मियों द्वारा ध्यान नहीं देने आदि समस्याओं को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में खुराना ने बताया कि षहर में बढ़ते ट्रेफिक के कारण आये दिन दुर्घटनाऐं होती रहती है। झालावाड़ रोड रेलवे फाटक पर पुलिस कर्मियों को सख्ती से कार्य करने के लिये पाबन्द करें। फाटक लगने पर वाहन विपरीत साईड पर खडे कर दिये जाते हंै। जिससे राहगीरों व वाहन चालको को फाटक खुलने पर निकलने में भारी दिक्कत का सामना करना पडता है। बहुत से लोगांे को सुबह-सुबह बीमार परिजनों को अस्पताल ले जाना होता है। लेकिन फाटक बन्द रहने व लम्बे जाम के कारण 2 घंटे तक लेट हो जाते है। ऐसे में अस्पताल भी बन्द हो जाता है। जिससे मरीजों को भारी परेषानी का सामना करना पडता है। ज्ञापन में खुराना ने बताया कि चारमूर्ति चैराहे पर प्राईवेट बसें अवैध रूप से खडी होती है। जिससे यातायात बाधित रहता है। यहां आये दिन दुर्घटनायें होती रहती है। रोड की दोनो साईडे इन बसों के कारण अन्य वाहनों के लिये साईड तक खाली नहीं रहती हैं। यही स्थिति अम्बेडकर सर्किल की है। इन निजी बसों में एक दूसरे से आगे निकलने की होड रहती हैं। ऐसे में कई बार बस चालको को व परिचालकों में झगडा होता रहता है। ज्ञापन में इन समस्याओं को दूर कर आमजन को राहत पहुंचाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में निलेष, अषोक षर्मा, डाॅ. प्रमोद सैन, अषोक महावर आदि षामिल थे।

error: Content is protected !!