चैयरमेन रांका ने आचार्यश्री महाश्रमणजी से लिया आशीर्वाद

IMG-20170627-WA0015बीकानेर। जो मर्यादा के साथ रहता है वह व्यक्ति अपने लक्ष्य को प्राप्त करता है। क्षमा, संयम और जनहित के कार्यों से लोगों का कल्याण करें। यह आशीर्वचन कोलकाता में आचार्यश्री महाश्रमणजी ने बीकानेर नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका को कहे। आचार्यश्री ने रांका को आशीर्वाद देते हुए कहा कि जनकल्याण के कार्य करके ही तेरापंथ धर्म के सच्चे श्रावक कहलाएंगे। न्यास अध्यक्ष रांका ने बताया कि जन कल्याण के लिए अब तक 42,000 किलोमीटर से अधिक की पदयात्रा कर आज भी निरंतर मानवता के कल्याण का शंखनाद करते हुए महाश्रमणजी गतिमान हैं। न्यास अध्यक्ष महावीर रांका के साथ धर्मपत्नी ममता रांका, जयकुमार सामसुखा, सुधा सामसुखा तथा सुरेन्द्र सामसुखा ने भी गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

error: Content is protected !!