फ़िरोज़ खान
बारां 5 जुलाई ।स्वच्छ भारत मिशन के तहत खुले मे शौच मुक्त से शेष रही पंचायत समिति की 24 ग्राम पंचायत के ग्राम पंचायत प्रभारियों, सरपंच एंव ग्राम सचिव की कार्यशाला का आयोजन पंचायत समिति शाहबाद मे किया गया।
कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए रामप्रसाद मीणा एडीएम शाहबाद ने राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय के प्रधानाचार्यों जिन्हें स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत ग्राम पंचायत प्रभारी बनाया गया उन्हे स्वच्छ भारत मिशन के अभियान की राष्ट्रीय महत्वता को समझते हुए व्यक्तिगत रूचि लेकर उनकी ग्राम पंचायतो को खुले मे शौच मुक्त कराने के लिए निर्देशित किया। उपखण्ड अधिकारी भूपेन्द्र यादव ने ग्राम पंचायतो प्रभारी के रूप मे प्रधानाचार्यो को ग्राम पंचायत के सभी कर्मिक द्वारा उक्त अभियान मे सक्रिय सहयोग लेकर ओडीएफ के लिए प्रयास करने को कहा । यदि किसी भी कार्मिक ने लापरवाही वरती तो उसके विरूद्ध अनुश्सनात्मक कार्यवाही की जाएगी। उन्होने कहा की स्वच्छ भारत मिशन अभियान राष्ट्रीय अभियान है और ग्राम पंचायतो को खुले मे शौच मुक्त करवाने की सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। विकास अधिकारी दिनेश चन्र्द मिश्रा ने संबोधित करते हुये कहा की शौचालय निर्माण को महिलाओ की अस्मिता एंव आत्मसम्मान ओर बीमारियो से रक्षा से जोडकर लोगो की सोच मे परिवर्तन कर ग्राम पंचायतो को खुले मे शौच मुक्त करवाने का आग्रह किया। उक्त अभियान मे सभी सरकारी कर्मिको के साथ साथ जनप्रतिनिधियो, स्वयसेवी सस्थाओ एवं ग्रामो के समाजसेवी आदि का सहयोग लेकर पंचायत समिति को महात्मा गांधी जी की जंयती 2 अक्टूबर 2017 तक खुले मे शौच से मुक्त कराने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर रसद अधिकारी शंकर लाल मीणा, बीईईओ प्रसादीलाल मेहता, जिला समन्वयक मनीष शर्मा, ब्लाॅक कोर्डीनेटर धीरज चौरसीया, प्रधानाचार्य, सरपंच, सचिव आदि उपस्थित रहे।