स्व श्रीमती भार्गव एवं श्री भगवानदास की स्मृति में वाटर कूलर प्लांट जनता को समर्पित

20170709_165438 (9)बीकानेर, 9 जुलाई। स्वर्गीय शान्ति देवी एवं स्वर्गीय भगवान दास की स्मृति में रविवार को चूरू की रेलवे कोलोनी स्थित मुक्तिधाम में वाटरकूलर प्लांट मय प्याऊ जनता को समर्पित की गई।
एक सादे समारोह में गुरू पूर्णिमा पर भार्गव परिवार की ओर से स्वर्गीय श्री भगवान दास के ज्येष्ठ पुत्र गिरधारी लाल भार्गव ने वाटर कूलर प्लांट का फीता काट कर, शिलापट्टिका अनावरण किया और मुक्तिधाम के सचिव रूकमानन्द को प्लांट की चाबी सौंपी।
इस अवसर पर ओम प्रकाश तंवर ने कहा कि भार्गव परिवार द्वारा गुरूपूर्णिमा पर यह सौगात अनुकरणीय है। प्यासे को शीतलजल उपलब्ध करवाना पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि जनहित और सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में जो कार्य करते हैं, उन्हंे समाज हमेशा याद रखता है। धन तो सभी के पास है, परन्तु इसका सही इस्तेमाल कम ही लोग कर पाते हंै।
इस अवसर पर महावीर भार्गव, राजेन्द्र भार्गव, दयानन्द किशोर, सुरेश, राकेश व पवन कुमार भार्गव ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। इस अवसर पर स्टेट बैंक आॅफ इण्डिया के सहायक प्रबंधक (सेवानिवृत) शैलेन्द्र माथुर, व्याख्याता सांवरमल गुर्जर, देवेन्द्र पारीक, रविन्द्र शर्मा, प्यारे लाल शर्मा, यत्येन्द्र लाटा, दिनेश शर्मा, एडवोकेट कैलाश शर्मा व राजेन्द्र राठौड़ सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रेरणाश्रोत सुनील भार्गव ने सभी का आभार व्यक्त किया।

सुजानदेसर में रक्तदान शिविर आयोजित
बीकानेर, 9 जुलाई। सुजानदेसर बाबा रामदेव मंदिर के पीछे स्थित सामुदायिक भवन में रविवार को सी.एल.के. मेमोरियल गु्रप द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में नागरिकों ने बढ़-चढ़ का हिस्सा लिया। शिविर में 127 लोगों ने रक्तदान कर मानवता की सेवा के इस पुनीत कार्य में सहयोग दिया। सी.एल.के. गु्रप के संयोजक महेंद्र गहलोत ने बताया कि यह रक्तदान शिविर स्वर्गीय चोरू लाल कच्छावा की स्मृति में आयोजित किया गया तथा शिविर में महिलाओं एवं पीबीएम के चिकित्सकों डाॅ. अनंत राठी, डाॅ. मेघा अग्रवाल, डाॅ. कन्हैया लाल कच्छावा ने भी रक्तदान किया। शिविर में डाॅ. कुलदीप नेहरा के नेतृत्व में रक्तकोष की टीम ने रक्त का संग्रहण किया। चिकित्सको की टीम द्वारा सी.एल.के. मेमोरियल ग्रुप को इस रक्तदान शिविर के लिए प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया।

error: Content is protected !!