भाजपा की जनविरोधी नीतियों को आमजन में पहुंचाए-भटनागर

01फ़िरोज़ खान
बारां 16 जुलाई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट के निर्देशानुसार एवं प्रदेश संयोजक दानिश अबरार के आदेशानुसार 16 जुलाई रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, श्रीजी चैक बारां पर आईटी सेल की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल द्वारा की गई। बैठक में राजस्थान आईटी सेल प्रदेश सह संयोजक व कोटा संभाग प्रभारी आभास भटनागर ने भाग लिया।
आईटी सेल संयोजक मोहम्मद सादिक ने बताया कि बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सह संयोजक व कोटा संभाग प्रभारी आभास भटनागर ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों तथा असफलताओं को आमजन में अधिक से अधिक पहुंचाए। वर्तमान समय तकनीकी युग एवं सोशल मीडिया के है। भाजपा द्वारा भ्रामक खबरें प्रसारित कर जनता को गुमराह किया जा रहा है। अतः भाजपा की विफलताओं एवं कांग्रेस शासन के दौरान आम जनता के लिए लागू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक आमजन तक पहुंचाए। प्रदेश सह संयोजक आभास भटनागर द्वारा ब्लाॅक स्तर पर भी आईटी सेल की कार्यकारणी शीघ्र बनाने के निर्देश प्रदान किए गए।

जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल ने कांग्रेस पार्टी स्थानीय एवं क्षेत्रीय जनहित के मुद्दो तथा आमजन की समस्याओं को प्रदेश स्तर तक पहुंचाएंगे एवं आमजन के हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी सदैव तत्परता से कार्य करेगी। बैठक में सेवादल संगठक अशरफ देशवाली, लोकसभा अध्यक्ष धर्मराज मेहरा, एनएसयूआई अध्यक्ष इरफान अंसारी, यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष छबड़ा वसीक अहमद, एनएयूआई जिला महासचिव शेफ अली खान, सचिव सुनील भार्गव, विधानसभा महासचिव जुनेद खान, शरद शर्मा, अली हुसैन टीपू, मोहम्मद यासर खान, रोहित सेन, समीर खान, हिमांशु मीणा, शानु खान, विक्की सुमन, कोमल सुमन, राधेश्याम ओढ, सईद पठान, ललित गाडरी, शाहरूख खान, सोयल खान मांगरोल, मनीष शर्मा, महावीर मीणा, महेश मीणा, जुनेद खान रंगरेज, आकाश सेन, हेमंत शर्मा, यशु सुमन, हरिओम सुमन, दीपेन्द्र सिंह हाडा, तेजमल सुमन, विरेन्द्र, धर्मेन्द्र शर्मा, गोविन्द बैरागी, जद्दार सिंघी अंता, प्रमेन्द्र शर्मा, इमरान अंसारी, अफतर अंसारी, वसीम अहमद, दानिश खान आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!