बाड़मेर | (शिव) 24 जुलाई ,
यूं तो बरसात का दौर पिछले बारह दिनों से चल रहा है,पर देर
शाम आये भीषण चक्रवात नें जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया |
अचानक आए तूफान का किसी को अन्दाजा भी नही था कि
इतनी खतरनाक तरीके से बरसात दस्तक देगी |
बरसात और हवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि दो मीटर दूर रखी
वस्तु भी दिखाई नहीं दे रही थी| तेज चक्रवात के कारण कई वृक्ष
भी घराशायी हो गये और विद्युत पोल भी उखड़कर गिर गये |
कई स्थानों पर ज्यादा जलभराव के कारण अलर्ट जारी कीया
गया है| (शेखू राजड़)