मुख्यमंत्री नीतिश कुमार को दी बधाई

Nitish_Kumarबीकानेर। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में जुडऩे के लिए भाजपा के समर्थन से एक बार फिर नीतिश कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री तथा सुशील मोदी के उपमुख्यमंत्री बनने पर नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका तथा भाजपा युवा नेता युधिष्ठर सिंह भाटी ने बधाई प्रेषित कर प्रशंसा जताई है। न्यास अध्यक्ष रांका ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नोटबंदी पर भी प्रधानमंत्री मोदी का समर्थन किया था। उन्होंने भ्रष्टाचार व काले धन में नोटबंदी को प्रधानमंत्री मोदी का उचित कदम बताया था। भाजपा नेता युधिष्ठर सिंह भाटी ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में जुडऩे पर सवा सौ करोड़ नागरिक उनकी इस ईमानदारी का स्वागत और समर्थन कर रहे हैं। छठी बार बिहार के मुख्यमंत्री बनने से बिहार में विकास के मार्ग प्रशस्त होंगे। केन्द्रीय नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का आभार जताया।

error: Content is protected !!