पौधारोपण और मरीजो को फल वितरित कर मनाया जन्मदिन

2017-08-01-PHOTO-00000010बाड़मेर।
युवा उद्यमी और समाजसेवी रामसिंह बोथियां ने अपने जन्मदिन पर प्रशंसकों के साथ सादगी से पौधरोपण और अस्पताल में मरीजों को फल वितरित कर मनाया।
उन्होंने अपने जन्मदिन के अवसर समर्थकों के साथ राजकीय चिकित्सालय में जाकर मरीज़ो की कुशलक्षेम जानी और राजकीय चिकित्सालय में फल वितरण किये।
साथ ही राम सिंह ने समर्थकों साथ मूक बधिर विद्यालय में बच्चों के साथ अपना कुछ समय बिताया और रामसिंह के चाहने वालो की ओर से विद्यालय में फल वितरण किये गए।
इससे पूर्व उन्होंने पर्यावरण प्रेमी नरपत सिंह राजपुरोहित के 5000 हजार पौधारोपण के अभियान के तहत सार्वजनिक स्थलों पर पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि पेड़ पौधो की देखभाल करना और हरियाली को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। रामसिंह ने जन्मदिवस पर बधाई देने वाले लोगों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि लोगों का अपार स्नेह और सहयोग हमेशा उन्हें प्राप्त हुआ है।
पर्यावरण प्रेमी नरपत सिंह ने कहा कि बेहतर जलवायु संतुलन के लिए हर नागरिक को अपने जन्मदिन के अवसर पर कम से कम एक पौधा अवश्य रोपित करना चाहिए, जिससे क्षेत्र की सुंदरता, हरियाली और स्वच्छता बनी रहे। उन्होंने युवाओं से भी आह्वान किया कि वह पौधारोपण करने के साथ-साथ अपने परिजनों तथा समाज को भी पौधारोपण के लिए प्रेरित करें। इस मौके पर ईश्वर सिंह कोटड़ा, हिन्दू सिंह तामलोर, नरपत सिंह बालेरा, बाबु सिंह बालेरा, भूर सिंह बोथिया, भीख सिंह बालेरा, गजेंद्र सिह गोरडिया, महेन्द्रसिंह हड़वा आदि मौजूद थे।

error: Content is protected !!