ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकली वल्लभनगर क्षेत्र में

गांव गांव हुआ पुष्पवर्षा एवं मालाओं से स्वागत

FB_IMG_15028737722547886-संजय मेघवाल ।मेनार।
चित्तोड़गढ़ सांसद सी पी जोशी के निर्देशन में वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई।

जिसको लेकर के वल्लभनगर भाजपा प्रभारी गणपत लाल मेनारिया ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा था कि अधिक से अधिक संख्या में रैली में भाग लेकर के रैली को सफल बनावे। उसी अनुरूप रैली में हजारों कार्यकर्ताओं का हजम उमड़ पड़ा।

रैली का मुख्य उद्देश्य देशभक्ति की भावनाओं को घर घर पहुंचाना था। रैली का शुभारंभ सुबह 11:00 बजे दरौली स्थित आवरी माता मंदिर प्रांगण से हुआ ।
रैली का यह रहा मार्ग—

तिरंगा यात्रा प्रातः 11बजे दरौली स्थित आवरी माता मंदिर के यहाँ से प्रारम्भ हुई जो वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र दरौली, टुस डांगियान, नाँदवेल, छापर, राजपुरा, नपनिया, मिठानिम,गुपडा, चौटिया, कुराबड़,लालपुरा,आवरा, केड़िया, बम्बोरा,सुलावास, आम्बागुड़ा, बौरीया, रावतपुरा, सिंहाड़,सवना, कुंडाई, निमडी, कुंतवास, भोपाखेड़ा,अमरपुरा चौराहा होते हुए मेनार में पहुची ।

मेनार में हुआ भव्य स्वागत—- रैली मेहतगढ़ मेनार के विभिन्न गलियों से होती अम्बा माता मंदिर में आशीर्वाद लिया । भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन निचली पोल स्थित होली चोक में किया गया । पूरे गांव में यात्रा का विभिन्न गलियों से गुजरने के दौरान ढोल नगाड़ों के साथ किया गया। स्वागत कार्यक्रम में स्वागत मेनार उपसरपंच शंकर लाल मेनारिया ,इकाई अध्यक्ष मेनार मांगीलाल मेनारिया ,मेनार युवा मोर्चा विजय लाल मेनारिया ने किया। कार्यक्रम का संचालन दुर्गेश मेनारिया ने किया।
राष्टप्रेम की यात्रा में भाजपा के समस्त पदाधिकारी,मण्डल अध्यक्ष, एवं कार्यकर्ता ने पूरे जोश के साथ भाग लिया।यात्रा का सभी जगह जगह स्थानीय लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

तिरंगा यात्रा में ये रहे उपस्थित—वल्लभनगर विधान सभा क्षेत्र में शुरू हुई यात्रा में सांसद सी पी जोशी के निर्देशन में विधान सभा प्रभारी गणपत लाल मेनारिया , जिला प्रमुख शांति लाल मेघवाल,कुराबड़ प.स. प्रधान। ऑस्मा खाँ,भाजपा युवा मोर्चा वल्लभनगर अध्यक्ष कीशन डांगी,अल्पसंख्यक मोर्चा के नत्थे खाँ ,पूर्व उप प्रधान कमलेश पोखरणा, पूर्व उपप्रधान मेनारिया सहित ग्रामीणों सहित सैकड़ो कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।
अंतिम में विधानसभा प्रभारी गणपत लाल मेनारिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

error: Content is protected !!