बीकानेर श्री जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भारत सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना के अन्तर्गत दिनांक 01/08/17 से 15/08/17 तक स्वच्छता पखवाड़ा अभियान सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। स्वच्छता पखवाड़ा के अन्तर्गत स्वयं सेवकों ने अपने अनुसाशन प्रिय एवं परिश्रमी होने का परिचय दिया साथ ही साथ समस्त कार्याे को पूर्ण उत्साह एवं उमंग से करने में अपनी सहभागिता दी। इस दौरान एन.सी.सी. के लेफ्टीनेन्ट श्री विनोद बालानी ने भी अपना पूर्ण सहयोग दिया एवं छात्रों को प्रेरित किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने स्वच्छता पखवाड़ा के तहत अपनी व्यस्त दिनचर्या में से समय निकाल कर छात्रों को प्रोत्साहित किया। प्राचार्य एवं व्याख्यातागणों ने उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये पदक देकर सम्मानित किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी श्री आदर गोलछा एवं श्री मनमोहन पालीवाल ने समय-समय पर छात्रों का मनोबल बढाने में अपनी महती भूमिका निभाई
प्राचार्य