डीलर द्वारा खाद्य सामग्री नही दी जा रही है

baran samacharफ़िरोज़ खान
बारां 18 अगस्त । पींजना मुख्यालय पर राशनकार्ड उपभोक्ताओं को डीलर द्वारा जुलाई व अगस्त माह की खाद्य सामग्री का वितरण नही किया जा रहा है । पात्र उपभोक्ताओं को भी सामग्री नही दी जा रही है । डीलर से राशन सामग्री देने की मांग की जाती है तो धमकी दी जाती है, मेरी शिकायत कही भी कर दो । मेरे पास जब सामग्री आएगी तभी वितरण करूँगा । गांव के लोगो ने कई बार डीलर की शिकायत कर चुके है । उसके बाद भी अभी तक डीलर के खिलाफ कोई कार्यवाही नही की गई । वार्ड पंच रामस्वरूप खेरुआ व मदनलाल, दीपचंद, अब्दुल मेहराब, प्रकाश, भेरूलाल, हक्कू ने गुरुवार को उपखण्ड अधिकारी किशनगंज को डीलर के खिलाफ लिखित में शिकायत दी है । इन लोगो ने बताया कि उपखंड अधिकारी ने भी कोई संतोषजनक जवाब नही दिया । बल्कि हमसे कहा कि प्रार्थना पत्र में सही भाषा का प्रयोग किया करो जबकि हमनें पत्र में ऐसी कोई भाषा का प्रयोग नही किया है । उन्होंने पींजना गांव के खेरुआ समुदाय को राशन सामग्री का वितरण कराने की मांग की है ।

error: Content is protected !!