फ़िरोज़ खान
सीसवाली 19 अगस्त – इंडियन फेडरेशन ऑफ़ वर्किंग जर्नलिस्ट जिला बारां के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष व कार्यकारिणी तथा ब्लॉक अध्यक्षों का शुक्रवार को सीसवाली कस्बे में वरिष्ठ जनो द्वारा अटल सेवा केंद्र सीसवाली में सम्मान समारोह आयोजित किया गया । समारोह के दौरान नव नियुक्त जिला अध्यक्ष फिरोज खान , अंता ब्लॉक अध्यक्ष ( अंता विधान सभा प्रभारी ) उस्मान खान, शाहबाद ब्लॉक अध्यक्ष पदम् गोस्वामी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष हरीश शर्मा, , महासचिव राजेश पंकज, उपाध्यक्ष चीकू राठौर,यतेन्द्र तोमर,, कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ,सचिव ओम प्रकाश नागर, धर्मेन्द्र ओझा, प्रवक्ता योगेन्द्र वैश्णव, सयुंक्त सचिव फखरुद्दीन मन्सूरी , तथा शब्बीर हुसेन का समाज सेवी हरीश खण्डेलवाल द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीसवाली थानाधिकारी एस,एन सिंह थे, अध्यक्षता पीसीसी सदस्य उदपुरिया सरपंच हंसराज मीणा ने की । सीसवाली सरपंच ममता जेन, पूर्व सरपंच नरेश जेन,भाजपा नगर अध्यक्ष श्याम सोनी ,पूर्व सरपंच धनराज नागर,अहले जमात के सदर रमजानी अंसारी , ब्रह्मानन्द गोचर सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार मौजूद थे । इस अवसर पर पत्रकारो की समस्याएं एवं उनके समाधान के बारे में भी चर्चा की गई । जिला अध्यक्ष फिरोज खान एवं ब्लॉक अध्यक्ष उस्मान खान ने दूर दराज से आये सभी पत्रकारों एवं अतिथियों का आभार जताया ।