फ़िरोज़ खान
बारां 19 अगस्त । स्वच्छ भारत मिशन के तहत शाहबाद ब्लाॅक की ग्राम पंचायत गणेशपुरा के ग्राम धतूरिया में स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायत को खुले में शौच मुक्त करने हेतु उपखण्ड अधिकारी भूपेन्र्द कुमार यादव एंव विकास अधिकारी दिनेश चन्र्द मिश्रा के दुआरा ग्राम मे शुक्रवार को रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया जिसमे उपखंण्ड अधिकारी दुआरा उपस्थित लोगो को खुले मे शौच के दूष्परिणाम तथा उससे होने वाली बीमारियों एंव चिकित्सा पर होने वाले खर्च आदि की जानकारी देते हुए शौचालय निर्माण की अपील की, उपखंण्ड अधिकारी ने कहा कि 31 अगस्त तक शौचालय निर्माण कार्य पूर्ण नही करने पर खाद्ध सूरक्षा से वंचित तथा विधुत कनेक्शन विच्छेद करने की कार्यवाही की जावेगी। विकास अधिकारी दुआरा भी उपस्थित जनसमूह को 31 अगस्त तक प्रत्येक घर मे शौचालय निर्माण करने की अपील की तथा शौचालय के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होने बताया की घर की बहू बेटीयां एंव बुजूर्गो के लिए घर मे शौचालय का होना बहुत ही आवश्यक है। समापन पर विकाश अधिकारी दिनेश चन्र्द मिश्रा दुआरा रामकृष्ण मंदिर पर 31 अगस्त तक सभी दूआरा शौचालय निर्माण करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान ग्राम पंचायत सरपंच रामकिशन मेहता, प्रधानाचार्य, ब्लाॅक समन्वयक धीरज कुमार एंव डीआरजी राजेश वर्मा, ब्लाॅक एमआईएस ( एसबीएम ) संदीप भार्गव सहित समस्त कार्मिक उपस्थित रहे ।