सरकार को सद्बुद्धि के लिए किया यज्ञ

आज से जनप्रतिनिधियों को देंगे ज्ञापन

IMG_20170819_120603759बीकानेर, 19 अगस्त 2017. मंत्रालयिक कर्मचारियों का प्रदेशव्यापी आंदोलन बीकानेर में आज बारहवें दिन भी निरन्तर जारी रहा। आज कलक्टर कार्यालय के समक्ष कर्मचारी मैदान में एकत्र हुए कर्मचारियों द्वारा सरकार को सद्बुद्धि दिलाने हेतु यज्ञ किया गया।

आज हुए सद्बुद्धि यज्ञ में शिक्षाविभाग के कर्मचारी मुरारी ठाकुर ने मुख्य पंडित के रूप में जिलाध्यक्ष सुरेश व्यास और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश व्यास को मुख्य यजमान के रूप में मौली सूत्र बाँध कर यज्ञ संपन्न किया, जिसमें सहायक पंडित के रूप में कलक्टर कार्यालय के रमेश तनेजा, अभिलेखागार के रमेश तिवारी, शिक्षाविभाग के मदनमोहन व्यास, रवि आचार्य, जाकिर अदीब, महेंद्र रंगा, विष्णु पुरोहित, वनविभाग के कैलाश श्रीमाली और आरटीओ के कमल व्यास ने मंत्रोच्चार करते हुए यज्ञ में अपनी भूमिका निभाई। उपस्थित हुए सभी कर्मचारियों ने “स्वाहा” के उदघोष के साथ यज्ञ में आहुति दी और यज्ञ संपूर्ण होने पर परिक्रमा लगाई। इससे पहले टीटी कॉलेज के राजेंद्र आचार्य ने सभी कर्मचारियों का तिलक किया और दक्षिणा में प्राप्त राशि को आंदोलन के निमित्त समर्पित किया।

आज के यज्ञ में आहुति देने वाले कर्मचारियों में कलक्टर कार्यालय के नरेश आचार्य, धर्मेन्द्र बोहरा, महिला एवं बाल विकास के राजेंद्र छींपा, भंवरलाल श्रीमाली, अरविन्द आचार्य, प्रेमनारायण सेवग, स्वास्थ्य भवन के अनिल खत्री, वनविभाग के श्यामलाल उपाध्याय, रामनिवास जोरिया, वीपी सिंह, जलदाय विभाग के ओम कोटनिस, उत्तमचंद, पीबीएम के पंकज स्वामी, शिक्षा विभाग के हेमाराम जाट, आनंद स्वामी, कमलेश व्यास, अनिल पुरोहित, राजेंद्र मारू, महेंद्र सुथार सहित भूजल विभाग, उपनिवेशन, पंचायती राज, इगानप सहित कई अन्य विभागों के कर्मचारी प्रमुख रहे।

महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष विजयसिंह राठौड़ ने बताया कि कल भी हमेशा की तरह कर्मचारी मैदान में सभा आयोजित की जायेगी, साथ ही महासंघ की जिला इकाई द्वारा कल से प्रतिदिन बीकानेर जिले के जनप्रतिनिधियों को मंत्रालयिक कर्मचारियों की मांग के सम्बन्ध में ज्ञापन देने का कार्यक्रम चलाया जाएगा।
कुलदीप व्यास (प्रवक्ता)

error: Content is protected !!