बीकानेर 21.08.2017 मंत्रालयिक कर्मचारियो का आन्दोलन आज 14वें दिन भी जारी रहा आज से आन्दोलन में आरम्भ हुए उपवास के नये चरण अन्तर्गत पहले दिन जिला कलेक्टर कार्यालय के श्री नरेष आचार्य, श्री रमेष तनेजा एवं श्री सुर्यवीर सिंह के नेतृत्व में जिला कलेक्टर कार्यालय के 61 कार्मिक सामुहिक उपवास पर धरने पर बैठकर सामुहिक अवकाष के कार्यक्रम का आगाज किया । कर्मचारियों के उत्साहवर्द्धन हेतु सेवानिवृत कर्मचारी एवं भूतपूर्व कर्मचारी नेताओं विजेन्द्र यादव, पी0कुमार एवं सत्यनारायण पंवार ने धरने पर बैठे कार्मिकों का तिलक लगाकर माल्यार्पण करते हुए अब तक हुए कर्मचारी आन्दोलनों के इतर जिला कलेक्टर कार्यालय द्वारा इस आन्दोलन के अन्तर्गत अग्रणी भूमिका निभाये जाने की भूरी-2 प्रषंसा की हैं एवं भविष्य में भी इसी प्रकार कर्मचारी आन्दोलनों की दिषा एवं दषा तय करने हेतु प्रेरित किया ।
आइजीएनपी के श्री भॅंवर पुरोहित, एवं श्री कमल अनुरागी के साथ आई जी एन पी- सीईओ के श्री राजकुमार व्यास ने सभा को सम्बोधित किया । भारतीय मजदूर संघ के श्री बृजराज आचार्य, एकीकृत महासंघ के श्री जयगोपाल जोषी, विजय शंकर आचार्य, एवं विजय सिंह ने भी धरने एवं उपवास पर बैठे कर्मचारियों को संम्बोधित करते हुए कर्मचारियों के हितों पर हो रहे कुठाराघात के विरूद्ध मिल कर संघर्ष करने का आवह्ान किया । इंटक के श्री भूरदान चारण एव डेयरी संयुक्त संघर्ष समिति के अयूब खान ने कर्मचारियों के उक्त आन्दोलन को समर्थन देते हुए सभा को संबोधित किया । इसके अलावा पीबीएम हॉस्पिटल के श्री पंकज स्वामी, भवानी शंकर, मेडिकल कॉलेज के श्री नवरतन श्रीमाली, उपनिवेषन विभाग के श्री महेन्द्र सिंह , पंचायती राज विभाग के श्री अजीत सिंह भाटी, कृषि विभाग के श्री विजेन्द्र सिंह, के साथ-2 कर्मचारी नेता श्री जयकिषन पारीक, उमाषंकर बागडी, संजयपुरोहित, मनीष जोषी, मदन मोहन व्यास, गणेष कलवानी ने सभा को सम्बोधित किया ।
आन्दोलन के स्वरूप को बढाने हेतु कर्मचारी नेता, सुरेष व्यास, रमेष पारीक, महेन्द्र सिंह, एवं विजय सिंह राठौड के नेतृत्व में कर्मचारियों द्वारा पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में सम्पर्क किये जाने पर पॉलीटेक्निक महाविद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री मलिक अहमद कादरी एवं महामंत्री पुरूषोतम व्यास ने आन्दोलन के प्रति सहमति देने के साथ-2 आन्दोलनरत कार्मिकों के साथ देने हेतु महाविद्यालय के सम्पूर्ण मंत्रालयिक कार्मिकों के सामूहिक अवकाष पर रहने का प्रार्थना पत्र भी कार्यालय अध्यक्ष को प्रस्तुत कर दियें ।
जिलाध्यक्ष सुरेष व्यास ने बताया कि हमारे आन्दोलन का समर्थन निरन्तर बढ रहा हें । कल षिक्षा निदेषालय एवं अधिनस्थ षिक्षा विभाग के कार्यालय/विद्यालय के कर्मचारी सामुहिक अवकाष पर बैठेगें । उन्होनें सभी कर्मचारी संगठनों से अपील की है कि वे अपने समर्थन को निर्णयाक स्थिति तक सहयोग बनाये रखें ।
(कुलदीप व्यास)
प्रवक्ता