महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव-2017 की नामांकन प्रक्रिया संपन्न

bikaner samacharबीकानेर 23/8/17। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में 28 अगस्त को होने वाले छात्रसंघ चुनाव-2017 के लिए नामांकन पत्र भरने हेतु प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक आवेदन पत्र चुनाव कार्यालय द्वारा प्राप्त किए गए। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रोफेसर सुरेश अग्रवाल ने बताया कि विभिन्न पदों हेतु प्राप्त सभी आवेदन पत्रों की जांच के बाद जयवीर सिंह तथा प्रफुल्ल हटीला अध्यक्ष पद हेतु, कंचन जोधा एवं रवि पुरोहित उपाध्यक्ष पद के लिए, कैलाश कड़वासरा, प्राची पुरोहित एवं सुभाष चन्द्र कस्वां महासचिव पद हेतु और सुहैब मोहम्मद कुरेशी तथा राजेन्द्र कुमार संयुक्त सचिव पद हेतु योग्य उम्मीदवार पाये गये हैं।
शोध प्रतिनिधि पद हेतु कोई आवेदन पत्र प्राप्त नहीं हुआ है जबकि कक्षा प्रतिनिधि हेतु कम्प्यूटर विज्ञान सेमेस्टर प्रथम के मोहित सोलंकी का आवेदन पत्र प्राप्त हुआ है। विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव 2017 में कुल 574 मतदाता है।
उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 24.08.2017 प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 02 बजे तक है।
– मोहन थानवी

******** सूत्र******
(डा. प्रभु दान चारण)
सूचना व जनसंपर्क अधिकारी महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर।

error: Content is protected !!