हमारे घर पधारे सिद्धि विनायक , गणेशोत्सव का हुआ आगाज

badmer newsबाड़मेर। विघ्नहर्ता भगवान गणेश के स्वागत के लिए थार नगरी पूरी तरह से तैयार नजर आई.सर्वप्रथम पूजे जाने वाले भगवान गणेश की प्रतिमाओं की धूमधाम से शुक्रवार को स्थापना की गई.घर-घर में लोगों ने गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की, वहीं सार्वजनिक पंडालों पर गणेशोत्सव समितियों ने ढोल-ढमाके की थाप पर के साथ गणपति प्रतिमाओं को स्थापित किया। इसी क्रम में सिद्धि विनायक ग्रुप के तत्वधान में स्थानीय हमीरपुरा चौक में गणपति की सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर स्थापना कर धूमधाम के साथ गणेशोत्सव का आगाज हुआ। हमीरपुरा मंठ में महंत नारायणपूरी महाराज सहित स्थानीय लोगो ने आरती में शिरकत की. अब अगले ग्यारह दिनों तक हमीरपुरा चौक आस्था के रंग में रंगा रहेगा और साथ ही कई आयोजन किये जाएंगे.
इस क्रम में कृष्णा ग्रुप के तत्वधान में आचार्यो के वास में सुबह 11 बजे गणपति की धूमधाम के साथ स्थापना की गई। स्थापना से पहले भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गणपति बप्पा ढोल-ताशों के बीच धूमधाम से विराजे।

error: Content is protected !!