गणेश चतुर्थी पर भव्य विशाल शोभायात्रा निकाली

IMG-20170825-WA0007फ़िरोज़ खान
सीसवाली 25 अगस्त । श्री टनाटन गणेश नवयुवक मंडल के तत्वावधान में गणेश चतुर्थी के अवसर पर टनाटन गणेश दरबार से भव्य विशाल शोभायात्रा निकाली गयी । शोभायात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया । अध्यक्ष रघुनंदन बम व उपाध्यक्ष सत्यनारायण जंगम तथा कोषाध्यक्ष राजकुमार गौतम ने बताया कि शोभायात्रा श्रीराम बाजार,पुरानी सब्जी मंडी, रामदेव मोहल्ला, नसीब बाजार, शिवाजी बाजार, प्रताप चौक बस स्टैंड, नाइयों का चौक, होती हुई वापस टनाटन गणेश दरबार पहुंची जहां महारती के साथ विसर्जन हुआ । उन्होंने बताया कि 101 किलो लड्डू का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया । शोभायात्रा में अलग अलग टोलिया डीजे की धुन पर थिरकते हुई चल रही थी । शोभायात्रा काफी लंबी थी । जिसमे हजारो की संख्या में महिला पुरुष, युवा साथ थे । वही सतीश नेनीवाल, श्याम सोनी, किशन यादव, चंद्रशेखर बोहरा, राधेश्याम नागर, रामशंकर वैष्णव, पपु कहार, भगवती प्रसाद गौतम, दीपक सोनी, जन्नत मिस्त्री, प्रदीप आमेरिया, प्रदीप गुजरानिया सहित आदि लोग शामिल थे ।

एक दर्जन झाकियां
शोभायात्रा में करीब एक दर्जन झांकिया थी जिसमें गणेश जी की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी । राम,सीता,लक्ष्मण,शंकर,हनुमान, कंकाली माता की झांकिया शामिल थी ।

error: Content is protected !!