पितरों के प्रति श्रद्धा के साथ उनकी आत्मिक शांति के लिए तर्पण

20170906_063554बीकानेर, 6 सितम्बर। पितरों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने व उनकी आत्मिक शांति क लिए बुधवार से हर्षोलाव, संसोलाव, धरणीधर और कोलायत सरोवर परिसर में ऋषि व पितृ तर्पण के अनुष्ठान शुरू हुए। अनुष्ठान अमावस्य तक चलेंगे।

हर्षोंलाव तालाब परिसर में सुबह पांच बजे से दो पारियों में वैदिक मंत्रोंच्चारण के साथ तर्पण के बाद यज्ञ में आहुतियां दी गई तथा पूर्वजों की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की गईं। तर्पण व यज्ञ के संयोजक फूलसा सेवग ने बताया कि पंडित जय प्रकाश ओझा नियमित वैदिक मंत्रोच्चारण से विधि विधान से तर्पण करवाएंगे। तर्पण में शहर के विभिन्न मोहल्लों के साथ किसमीदेसर, गंगाशहर, भीनासर, श्रीरामसर आदि स्थानों के श्रद्धालु पहुंच रहे हैं । तर्पण और जीवों को भोजनदान व जलदान आदि नित्यकर्म वायु पुराण के अनुसार करवाए जा रहे है। वायु पुराण के अनुसार श्राद्धीय वस्तुएं पितरों को तृप्ति के रूप में प्राप्ति होती हैं ।

धरणीधर महादेव मंदिर परिसर के तालाब के पंडित गोपाल ओझा के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्रतिदिन ऋषि व पितृरों के तर्पण का अनुष्ठान शुरू हुआ। आयोजन से जुड़े पुरुषोत्तम आचार्य पट्टू महाराज व दुर्गा शंकर आचार्य ने बताया कि सुबह छह से सात बजे तक दो पारियों में तर्पण का आयोजन नियमित 15 दिन चलेगा।

error: Content is protected !!