गुणवतापूर्ण षिक्षा एवं पर्यावरण की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है

9ca41d49-8684-48ea-b309-1e918d4e3a80बाड़मेर 08 सितम्बर
ग्राम पंचायत कपूरड़ी के ग्राम बोथियों में बीसीएमसीएल द्वारा वित पौषित पाठषाला भवन राउप्रावि मूलों मेगवालों की ढाणी के लोकार्पण षिक्षा मंत्री राजस्थान सरकार वासुदेव देवनानी के कर कमलों द्वारा किया गया तत्पष्चात ग्राम बोथिया में बीएलएमसीएल अपना संस्थान तथा ग्राम पंचायत के सौजन्य से मंत्रोच्चार के साथ एक साथ 508 पौधे मंत्री के नेतृत्व में लगाये गये।
राउप्रावि बोथिया में ग्राम पंचायत, बीएलएमसीएल द्वारा विद्यालय विकास हेतु करवाये गये विकास कार्यो का लोकार्पण मंत्री द्वारा किया गया तत्पष्चात बिषाला जनसभा को सम्बोधित किया गया।
सभा को सम्बोधित करते हुए मंत्री ने गुणवतापूर्ण व रोजगार परक षिक्षा की आवष्यकता व इस हेतु राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यो की जानकारी देते हुए षिक्षकों से सरकार की मंषा अनुसार षिक्षा के विकास हेतु कार्य करने का आह्वान किया। देवनानी द्वारा वृक्षारोपण को सबसे पुनित कार्य बताते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य हेतु पेड़ों को भी षिक्षा के समान महत्वपूर्ण बताते हुए अधिक से अधिक संख्या में वृक्ष लगाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष मानवेन्द्रसिंह विधायक षिव, द्वारा मंत्री को बाड़मेर के विषम परिस्थतियों के बारे में जानकारी देते हुए उसके अनुरूप मूलभूत विकास की आवष्यकता पर प्रकाष डालते हुए षिक्षा के क्षैत्र में वर्तमान सरकार द्वारा किये गये कार्यो के लिये आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संचालक ललीत गुप्ता अपना संस्थान के ताराचंद जाटोला द्वारा सभा को सम्बोधित किया गया।
समाज सेवी रामसिंह बोथिया द्वारा मंत्री को ग्राम पंचायत के विकास हेतु ग्राम पंचायत बीएलएमसीएल, एसडब्ल्यूएमएल द्वारा किये जा रहे कार्यो की जानकारी दी गई साथ ही समस्त पधारने वाले मेहमानों का अभिनंदन कर आभार व्यक्त किया गया। सभा में एक हजार ग्रमीणों के अलावा स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता, गणेषनाथ महंत नागड़दा, स्थानीय जनप्रतिनिधि, आस पास के क्षैत्र के गणमान्य व्यक्ति तथा कंपनी प्रतिनिधि मौजूद थे। मंच संचालन डॉ. जसवंतसिंह मायला द्वारा किया गया।
रामसिंह बोथिया

error: Content is protected !!