कांग्रेस का एक दिवसीय धरना प्रदर्षन 28 को

badmer newsबाड़मेर
राजस्थान प्रदेष कांग्रेस कमेटी के निर्देषानुसार बाड़मेर जिला मुख्याल पर डीजल, पैट्रोल के बढ़ते भावों, बढ़ती मंहगाई एवं प्रदेष की बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में गुरूवार 28 सितम्बर को 11 बजे जिला कांग्रेस कमेटी बाड़मेर द्वारा एक दिवसीय धरना-प्रदर्षन किया जाएगा।
कांग्रेस जिला प्रवक्ता एडवोकेट मुकेष जैन ने बताया कि भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा डीजल पेट्रोल के दामों में हो रही लगातार वृद्धि, बढ़ती हुई मंहगाई, लचर कानून व्यवस्था सहित अन्य जनविरोधी नीतियों व निर्णयों के विरोध में काग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्षन जिलाध्यक्ष फतेह खां नेतृत्व में किया जाएगा एवं जिला कलक्टर बाड़मेर को ज्ञापन दिया जाएगा।
जिला प्रवता जैन ने बताया कि विरोध प्रदर्षन कांग्रेस कार्यालय से रैली के रूप में कलेक्ट्रेट तक किया जायेगा। इस विरोध प्रदर्षन में प्रदेष कांग्रेस उपाध्याक्ष एवं प्रभारी हीरालाल विष्नोई, ।प्ब्ब् सचिव पूर्व सांसद हरीष चौधरी, महासचिव शब्बीर हुसैन, सचिव जगदीष चौधरी, उम्मेदसिह तंवर, पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी, अमीन खां, विधायक मेवाराम जैन, जिला प्रमुख प्रियंका मेघवाल, पूर्व विधायक गोपाराम मेघवाल, पदमाराम मेगवाल, मदन प्रजापत सहित सभी प्रधानगण ब्लॉक अध्यक्ष नगरपरिषद् सभापति, जिला कांग्रेस पदाधिकारी, जिला परिषद्, पंचायत समिति सदस्य, पार्षद, एवं वरिष्ठ कांग्रेसजन, अग्रिम संगठन एवं विभागों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहेगे।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष फतेह खान ने सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं को विरोध प्रदर्षन के दौरान आवष्यक रूप से उपस्थित होने का आह्वान किया है।

मुकेष जैन
प्रवक्ता
9414106962

error: Content is protected !!