फ़िरोज़ खान
बारां 7 अक्टूबर । खैरपुर में अभी भी 25 राशनकार्ड बन्द है । विभाग द्वारा इनको चालू नही किया गया है । इस इन परिवारों को राशन सामग्री नही मिल रही है । अमरलाल, मोतीलाल, लखन, बनवारी, प्रेमनारायण, नाथूलाल, मनीष, गंगाराम, हेमराज, दिनेश कुमार, लल्लू, गजानन्द, रतनलाल, कलाबाई, हरिमोहन, बबलू, तुलसीराम, विजेंद्र, ललित, रामचरण, महेंद्र, ने बताया कि अभी तक हमारे राशन कार्ड चालू नही हो पाए है । इस कारण राशन सामग्री से वंचित है । उन्होंने बताया कि डीलर के पास जाते है तो वह कहता है कि तुम्हारे राशनकार्ड चालू नही हुए है । इस कारण इन परिवारों की सामग्री भी आगे से नही आई है । उन्होंने रसद विभाग से इन राशनकार्ड को चालू करवाने की मांग रखी है ।