महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन

bikaner samacharमहाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर के छात्र संघ का उद्घाटन 2 नवम्बर, 2017 को प्रातः 11.00 बजे किया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री चन्द्र शेखर, अति विशिष्ट अतिथी पूर्व सिंचाई मंत्री देवी सिंह भाटी एवं संसदीय सचिव, राजस्थान सरकार डॉ0 विश्वनाथ मेधवाल उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रुप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान हेमन्त घोष होगें। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रोफेसर भागीरथ सिंह करेगें। ज्ञातव्य रहे कि अगस्त माह में वर्ष 2017-18 हेतु हुए छात्र संघ चुनावों में अध्यक्ष पद पर श्री जयवीर सिंह भाटी, उपाध्यक्ष पद पर कंचन जोधा, महासचिव पद पर प्राची पुरोहित एवम सयुक्त सचिव पद पर शोहेब मुहम्मद कुरेषी ने विजय प्राप्त की थी।
अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ0 अभिषेक वशिष्ठ ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश भाजपा महामंत्री भजन लाल शर्मा, विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षक, कर्मचारीगण तथा विद्यार्थी उपस्थित रहेंगे।

error: Content is protected !!