प्रत्येक विभाग तय प्रत्येक विभाग तय करे फील्ड स्टाफ की जिम्मेदारी

prabhari mantri-2बीकानेर, 4 नवंबर 2017। जल संसाधन मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री डाॅ. रामप्रताप ने शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में फ्लेगशिप योजनाओं की प्रगति जानी। उन्होंने विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति तथा मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की।

डाॅ. रामप्रताप ने कहा कि जिले में अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को पर्याप्त पेयजल मिले। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, पेयजल की उपलब्धता के साथ गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखे। उन्होंने विद्युत छीजत में आई कमी की जानकारी ली तथा कहा कि ढीले तारों को कसवाने, विद्युत चोरी रोकने तथा प्रत्येक उपभोक्ता तक गुणवत्तायुक्त विद्युत सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए फील्ड स्टाफ की जिम्मेदारी तय की जाए। इसकी नियमित समीक्षा हो। उन्होंने बीकानेर शहर में विद्युत सप्लाई की व्यवस्था परिवर्तन के बाद हुए सुधार के बारे में जाना।

डाॅ. रामप्रताप ने कहा कि जिले में मलेरिया, डेंगू तथा स्वाइन फ्लू जैसे रोगों के बचाव के लिए पूर्ण जागरूकता तथा समन्वय के साथ कार्य किया जाए। जिन क्षेत्रों में इन रोगों के अधिक मामले पाए जाते हैं, वहां विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ऐसे क्षेत्रों के सघन दौरे करें तथा क्षेत्र विशेष में इन रोगों की अधिकता के कारण जानें। स्कूलों की प्रार्थना सभाओं, आशा सहयोगिनियों के माध्यम से डोर-टू-डोर संपर्क तथा अन्य आइइसी गतिविधियों के माध्यम से आमजन में जागरूकता के प्रयास किए जाएं।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि पीबीएम अस्पताल में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। पीबीएम अधीक्षक, सभी वार्डों के नियमित दौरे करें। दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के तीसरे चरण की सभी गतिविधियां निर्धारित समय पर की जाए।

प्रभारी मंत्री ने मुंगफली खरीद की स्थिति के बारे में जानकारी ली व कहा कि

किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

संसदीय सचिव डाॅ. विश्वनाथ मेघवाल ने छत्तरगढ़ क्षेत्र में जीएसएस निर्माण का कार्य शीघ्र पूर्ण करवाने के निर्देश दिए

प्रभारी मंत्री ने कहा कि श्रमिक कल्याण से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। डाॅ. सत्यप्रकाश आचार्य ने कहा कि शहरी क्षेत्र में श्रमिकों से संबंधित अनेक प्रकरण लंबित हैं।

कार्यवाहक जिला कलक्टर यशवंत भाकर ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी दी। पीबीएम अस्पताल की मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी के सदस्य सलीम भाटी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के पेंचवर्क का कार्य शीघ्र करवाया जाए। बैठक में विभिन्न विभागों के संभाग एवं जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

– मोहन थानवी

error: Content is protected !!