फ़िरोज़ खान
बारां 5 नवंबर। पठारी गांव के 60 परिवार रोजगार के अभाव में पलायन कर गये है । क्षेत्र के कई गांवों से लोग रोजगार नही मिलने के कारण पलायन कर गए है । बचुलाल सहरिया ने बताया कि रामसेवक, भंवरलाल, रंगी, रामस्वरूप, राधे, बनवारी, हरिओम, हुकम सहित 60 परिवार अपने बच्चो सहित पलायन कर गए है । यह परिवार रेलवान व बारां में मजदूरी कर रहे है । इस गांव का जायजा लेने पर पता चला कि घरो पर ताले लटक रहे है । बस्ती सुनसान नजर आ रही है । बस्ती में बुजर्ग लोग ही देखने को मिल रहे है । लोगो का कहना है कि बारिश कम होने के कारण इस बार फसले नही हो पायी इस कारण मजदूरी का अभाव होने के कारण पलायन कर गए । उंन्होने बताया कि लम्बे समय से मनरेगा का काम बंद है । बुजर्ग लोगो का कहना है कि गांव रोजगार नही होने के कारण मजदूरी के लिए निकल गए । इस सम्बंध में मनरेगा सहायक कार्यक्रम अधिकारी महीपाल सिंह मीणा ने बताया की 2151 मनरेगा श्रमिक अभी काम दिया गया है । वहीं जिन गांवों में काम बंद है वहाँ से डिमांड मंगवाई जा रही है ।