हाटरी में पेयजल संकट

baran samacharफ़िरोज़ खान
बारां 15 नवंबर । दिकवानी पंचायत के गांव हाटरी में लगी पानी की मोटरे खराब होने के कारण ग्रामवासियों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है । मदन, फूलवती, प्रल्हाद, विजय, बनवारी, ने बताया कि सहराना बस्ती, भील बस्ती, हनुमान मंदिर के पास लगी पानी की मोटरे करीब एक माह से खराब पड़ी हुई है । इस कारण लोगो को पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है । उन्होंने बताया कि महिलाओं को रात में पानी भरकर लाना पड़ता है । कई बार ग्राम पंचायत को अवगत कराने के बाद भी अभी तक इनको ठीक नही करवाया गया है । छात्रावास में लगी मोटर चालू है । उसमें भी कम कम पानी आता है । इस कारण छात्रों के काम मे ही आता है । गांव करीब 300 परिवार निवास करते है । ऐसे में पीने के पानी के लिए ग्रामवासियों को परेशान होना पड़ रहा है । इस सम्बंध में कार्यवाहक विकास अधिकारी छुट्टनलाल मीणा ने बताया कि खराब पड़ी मोटरों को ठीक करवाकर पानी व्यवस्था की जावेगी ।

error: Content is protected !!